About: http://data.cimple.eu/claim-review/08a6f4d3553f98dfe77083fe28a41050258bb82c7b849bc022a5278f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सैन्य अधिकारी का वीडियो एडिट कर फ्रॉड करने की कोशिश सैन्य अधिकारी का एडिटेड वीडियो वायरल कर पुराने सिक्के और नोट बेचने के नाम पर लोगों से फ्रॉड की कोशिश की जा रही है। By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 6, 2025 at 05:57 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पुराने सिक्के और खास सीरियल नंबर के नोट बेचने के नाम पर ठग लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। अब भारतीय सेना के अधिकारी का एक वीडियो वायरल कर पुराने सिक्के बेचने का प्रचार किया जा रहा है। इसमें सैन्य अधिकारी को कथित तौर पर पुराने सिक्के और नोट बेचने के लिए एक डीलर के बारे में जानकारी देते हुए दिखाया गया है। इसके साथ में एक मोबाइल नंबर दिया गया है, जिसे सैन्य अधिकारी का बताया जा रहा है। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि कर्नल सुमित सिंह का वीडियो एडिट करके पुराने सिक्के व नोट बेचने के नाम पर लोगों को फंसाने की कोशिश की गई है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों के एडिटेड वीडियो वायरल कर इस तरह के फ्रॉड की कोशिश की गई थी। वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Manoj Kumar ने 4 फरवरी को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, “किसी भाई बहन के पास पुराना नोट या सिक्का हो बेचना हो तो इस नंबर 8905241284 पर कॉन्टैक्ट करें” वीडियो में सैन्य अधिकारी को कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाया गया है, “मेरा नाम मनोज कुमार है, अभी मेरा ड्यूटी दिल्ली में है, मैंने अपने पुराने नोट और सिक्के कर्नल की मदद से मुंबई के बायर को बेचे हैं। अगर आपको भी बेचना है तो नीचे दिया गया नंबर है मेरा, सहायता के लिए कॉल करें, 100 परसेंट आपका क्वाइन सेल हो जाएगा।” वीडियो पर एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है और इसमें बायर का नाम भी बताया गया है। पड़ताल वायरल वीडियो हमें संदिग्ध लगा क्योंकि कोई भी सैन्य अधिकारी इस तरह से किसी डीलर या बायर का प्रचार नहीं करेगा। इसका स्क्रीनशॉट निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च करने पर फेसबुक पेज Sumit Singh government Adhikari (आर्काइव लिंक) और Sumit Singh Indian army (आर्काइव लिंक) पर इसी तरह के अन्य वीडियो भी मिले। इसके बाद कीवर्ड से सर्च करने पर हमें यूट्यूब चैनल ‘दैनिक स्टेट समाचार’ पर 24 फरवरी 2023 को अपलोड वीडियो मिला। इसमें कर्नल सुमित सिंह को जम्मू के आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस में अग्निवीरों की भर्तियों के बारे में जानकारी देते हुए देखा जा सकता है। इसमें पुराने सिक्के या नोट बेचने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यूट्यूब चैनल Jammu Links News पर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को देखा जा सकता है। इसमें भी सैन्य अधिकारी को अग्निवीरों की भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए देखा जा सकता है। इस बारे में हमने डिफेंस पीआरओ (जम्मू) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्थवाल से संपर्क किया। उनका कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। किसी ने आवाज एडिट करके इस वीडियो को बनाया है। हालांकि, सुनील बर्थवाल ने वीडियो में दिख रहे अधिकारी की पुष्टि नहीं की। इसके बाद हमने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो ठग ने खुद को कर्नल मनोज कुमार बताया। उसने कहा कि वह दिल्ली में पोस्टेड है और इससे पहले जयपुर में था। पुराने सिक्के बेचने के लिए 1150 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी। विश्वास न्यूज ने पुराने सिक्के और 786 नंबर वाले नोट बेचने के नाम पर हो रहे फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। उस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। सैन्य अधिकारी का एडिटेड वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यह पेज 19 नवंबर 2024 को बना है। निष्कर्ष: सैन्य अधिकारी का एडिटेड वीडियो वायरल कर पुराने सिक्के और नोट बेचने के नाम पर लोगों से फ्रॉड की कोशिश की जा रही है। Claim Review : सैन्य अधिकारी ने दी पुराने सिक्के और नोट बेचने के लिए एक डीलर के बारे में जानकारी। - Claimed By : FB User- Manoj Kumar - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software