About: http://data.cimple.eu/claim-review/09d0d058e950474c315fb89d3c6fbc242e62223df354582d9c2f5801     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सनी लियोनी का यह वीडियो महाकुंभ नहीं वाराणसी का है, भ्रामक दावा वायरल विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सनी लियोनी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो साल 2023 का है, जब सनी लियोनी अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए वाराणसी गई थी। उसी वीडियो को अब कुछ लोग महाकुंभ का बताकर शेयर कर रहे हैं। By: Jyoti Kumari - Published: Feb 21, 2025 at 05:09 PM - Updated: Feb 24, 2025 at 05:41 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सनी लियोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें घाट पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि सनी लियोनी का यह वीडियो महाकुंभ का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया। असल में सनी लियोनी का यह वीडियो साल 2023 का है, जब वो अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए वाराणसी गई थी। वीडियो को महाकुंभ का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Manish Kumar’ ने (आर्काइव लिंक) 21 फरवरी 2025 को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,”ख़ुद से सभी पापो को जुदा करते हुए आप सब की फेवरेट Sunny Leone..जय हो गंगा मैया..जय महाकुंभ” सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट दैनिक जागरण डॉट कॉम की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 17 नवंबर 2023 को प्रकाशित की गई है। दी गई जानकारी के अनुसार,”सनी लियोनी एक म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती भी देखी थी।” वायरल वीडियो हमें जी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 17 नवंबर 2023 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो वाराणसी का है। हमें वायरल वीडियो सनी लियोनी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी मिला। वीडियो को 3 दिसंबर 2023 को शेयर किया है। वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं। हमने वीडियो को दैनिक जागरण के वाराणसी के संपादकीय प्रभारी बसंत कुमार के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो वाराणसी का है, पर पुराना है। सनी लियोनी अपनी एल्बम के प्रमोशन के लिए आई थी। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सनी लियोनी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो साल 2023 का है, जब सनी लियोनी अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए वाराणसी गई थी। उसी वीडियो को अब कुछ लोग महाकुंभ का बताकर शेयर कर रहे हैं। Claim Review : सनी लियोनी का यह वीडियो महाकुंभ का है। - Claimed By : FB User-Manish Kumar - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software