About: http://data.cimple.eu/claim-review/0bac8a29271ddb58185ddecf61b399d3eb8e4bc2343aed958e290657     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : उत्तराखंड पुलिस द्वारा सेना भर्ती दिशानिर्देश के रूप में फर्जी ट्वीट वायरल उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार में गढ़वाल राइफल भर्ती से संबंधित कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है, जैसा कि स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट फर्जी है। - By: Devika Mehta - Published: Aug 26, 2022 at 03:54 PM - Updated: Aug 26, 2022 at 04:19 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट जिसे उत्तराखंड पुलिस द्वारा सेना भर्ती दिशानिर्देश के रूप में शेयर किया जा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गढ़वाल राइफल के लिए भर्ती कोटद्वार में शुरू होगी, जिसके लिए सरकार ने विशिष्ट दिशानिर्देश पारित किए थे, जिनका पालन करना आवश्यकता है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसा कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने भी दावे का खंडन करते हुए एक ट्वीट किया है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर ‘Guru Negi’ ने 23 अगस्त को एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। जिसमें ऊपर उत्तराखंड पुलिस लिखा हुआ है। साथ में लिखा है : जनसाधारण को यह सूचित किया जाता है कि अभी कोटद्वार में चल रही गढ़वाल राइफल की भर्ती में कल से पौड़ी गढ़वाल के लड़कों की भर्ती है। इस विषय को मध्य नज़र रखते हुए प्रशासन ने बड़े अहम कदम उठाए हैं जो निम्नलिखित हैं : कल से सभी ठेके बंद होंगे। गोल्डन बेचना पूरी तरह निषेध है। भर्ती में भाग लेने आए “नेगी, रावत और बिष्ट” के लड़कों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उनकी जेब चेक की जाएगी। 27 नंबर मिलने पर सीधे निलंबित किया जाएगा। इलाके में भरी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर कंमांडो को भी बुलाया जा सकता है। धारा 144 भी लगाई जा सकती है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी लगातार वायरल कर रहे हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज़ ने वायरल दावे की जांच के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। जांच के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ा एक पोस्ट “Uttarakhand Police ” के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 22 अगस्त 2022 को शेयर मिला। पोस्ट को शेयर कर लिखा गया ,’ #UKPFactCheck कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में चल रही सेना की भर्ती के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक और असत्य खबर प्रसारित की जा रही है। कृपया जान लें कि यह एक आधारहीन और झूठी खबर है। ये फोटो पूरी तरह से फर्जी और फोटोशॉप्ड है। ऐसी भ्रामक और असत्य खबरों को सोशल मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करने वालों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।’ उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी दावे को लेकर एक ट्वीट किया है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा 22 अगस्त 2022 को किए गए ट्वीट को यहां देखा जा सकता है। सर्च में हमें “पौड़ी गढ़वाल पुलिस उत्तराखंड” द्वारा भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वायरल पोस्ट को लेकर दिया गया स्पष्टीकरण मिला। फेसबुक पोस्ट को यहां देखें। अधिक जानकारी के लिए हमने कोटद्वार के दैनिक जागरण रिपोर्टर अजय खंटवाल से सम्पर्क किया। उनके साथ पोस्ट के लिंक को भी शेयर किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया। उत्तराखंड के दैनिक जागरण के ऑनलाइन पत्रकार सुनील नेगी ने भी दावे को फर्जी बताया है। दावे की पुष्टि के लिए हमने कोटद्वार के एडिशनल एसपी शेखर सुयाल से भी संपर्क किया। उन्होंने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा , “यह संदेश बिल्कुल नकली है।” पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से पता चला कि फेसबुक यूजर गुरु नेगी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। फेसबुक पर यूजर के चार हज़ार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार में गढ़वाल राइफल भर्ती से संबंधित कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है, जैसा कि स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट फर्जी है। - Claim Review : गढ़वाल राइफल भर्ती कोटद्वार के लिए सरकार ने विशिष्ट दिशानिर्देश पारित किए। - Claimed By : Guru Negi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software