About: http://data.cimple.eu/claim-review/0c33e8cba79b602f08e9d8f3ff33cae68fa87ab2a644a553a7ccb84b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स टीवी पर बांग्लादेश में हिंदू क्रिकेटर का घर फूंकने की खबर देता दिख रहा है. दावा: फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे शख्स बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास हैं. दावा यह भी है कि यह भारतीय न्यूज में अपने ही घर में खड़े होकर अपना ही घर फूंक दिए जाने की खबर देख रहे हैं. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. तस्वीर में दिख रहे शख्स बांग्लादेशी हिंदू क्रिकेटर लिटन दास नहीं है. यह फोटो भी असल नहीं है, इसे एडिट किया गया है. क्रिकेटर लिटन दास के घर में आग नहीं लगाई गई है, हमनें इन खबरों का भी फैक्ट-चेक किया है जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं. हमनें सच का पता कैसे लगाया ? हमनें इस वायरल फोटो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही फोटो X (पूर्व में ट्विटर) पर Islah नाम के यूजर की पोस्ट पर दिखाई दी. इस Meme में बताया गया था कि एशियाई पिता किस अंदाज में इस समय खबरें देख रहे होंगे. इस फोटो में टीवी पर UK के पूर्व प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन के बारे में खबर चल रही थी. इस्लाह ने इसी अंदाज में खबरें देखते हुए अन्य तस्वीरें भी शेयर की थीं. यह उनकी खुद की तस्वीर है ना कि क्रिकेटर लिटन दास की. इस्लाह कौन हैं ? Islah Abdur Rahman एक एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और बीबीसी रेडियो प्रेजेंटर हैं. उन्होंने बड़े पर्दे पर आने से पहले Youtube पर अपना करियर शुरू किया था. वह मुख्य रूप से ब्रिटिश-बांग्लादेशी पृष्ठभूमि से आते हैं. इसके सिवा अलग अलग समय पर इस फोटो को अलग-अलग यूजर्स ने अपने हिसाब से एडिट करके पोस्ट किया था. लोकसभा चुनावों के समय भी यही फोटो वायरल हुई थी. वायरल फोटो में टीवी में आ रही न्यूज को अलग-अलग संदर्भ के हिसाब से एडिट कर शेयर किया जाता है. निष्कर्ष: इस्लाह अब्दुर रहमान की एडिटेड फोटो को क्रिकेटर लिटन दास की बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.). (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software