About: http://data.cimple.eu/claim-review/0c5025a3788650a74859770dc18825367ece86ca5709bab3935585b2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पुलिस की गाड़ी पर पथराव का यह वीडियो गोरखपुर का है, नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन का नहीं गोरखपुर में अक्टूबर 2025 में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया था। उस घटना के वीडियो को नोएडा प्रदर्शन का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। By: Sharad Prakash Asthana - Published: Apr 16, 2026 at 05:17 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों को पुलिस की गाड़ी पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो नोएडा में हुए प्रदर्शन का है। विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो गोरखपुर में हुई एक घटना का है। वहां अक्टूबर 2025 में कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया था। इस वीडियो का नोएडा प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट? इंस्टाग्राम यूजर ‘officalmithilesh’ ने 13 अप्रैल 2026 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “आज नोएडा सेक्टर 86 में नोएडा पब्लिक मदरसन कंपनी से मजदूरों का यह कहना है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए और 20000 से ऊपर करी जाए।” इस क्लिप का इस्तेमाल ‘जी न्यूज’ ने भी नोएडा प्रदर्शन की वीडियो न्यूज (आर्काइव लिंक) में किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। ‘एनडीटीवी’ की वेबसाइट पर 21 अक्टूबर 2025 को छपी वीडियो न्यूज में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, “गोरखपुर में हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने से नाराज होकर ग्रामीणों ने पुलिस वैन पर पत्थर फेंके और लाठियों से हमला किया। इस हमले में वैन में मौजूद एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी थी।” ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की वेबसाइट पर 21 अक्टूबर 2025 को छपी खबर में भी वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, “गोरखपुर में गीडा थाना क्षेत्र के जवाहरचक गांव में युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। भीड़ ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नौसड़ चौकी का घेराव कर दिया और पुलिस वैन पर पत्थर फेंके गए। पथराव में एक महिला सिपाही का सिर फट गया।” दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 31 मार्च 2026 को छपी खबर में भी वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसके मुताबिक, “ग्रामीणों को भड़काने के आरोपी विशाल यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।” क्या है संदर्भ? दैनिक जागरण के 16 अप्रैल 2026 के ई-पेपर पर छपी खबर के अनुसार, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने नोएडा के कई जगहों पर उपद्रव किया था। इस दौरान कई गाड़ियों में आग लगाने के अलावा तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने करीब 500 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ‘आजतक’ की वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में हुए बवाल के बाद अकुशल, अर्धकुशल और कुशल कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया गया है। अब अकुशल श्रमिकों को 13,690 रुपये, अर्धकुशल को 15,059 और कुशल को 16,868 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए नोएडा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो नोएडा का नहीं है। वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। मार्च 2022 में बने इस अकाउंट के 900 से अधिक फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: गोरखपुर में अक्टूबर 2025 में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया था। उस घटना के वीडियो को नोएडा प्रदर्शन का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। Claim Review : पुलिस की गाड़ी पर पथराव का यह वीडियो नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन का है। - Claimed By : Insta User- officalmithilesh - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software