About: http://data.cimple.eu/claim-review/0cfe36d3a07d26bdec05caab197a0a7d149aad1cedd7e63d7678519d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: महिला की हत्या का यह दिल दहला देने वाला वीडियो असम का नहीं, ब्राजील का है महिला की हत्या का दिल दहलाने वाला यह वीडियो भारत का नहीं है, ब्राजील का है। - By: Urvashi Kapoor - Published: Dec 24, 2020 at 08:10 PM - Updated: Dec 26, 2020 at 05:25 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला का हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ है और वह जमीन पर गिरी हुई है, जबकि एक व्यक्ति कभी कुल्हाड़ी से तो कभी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करता दिखता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं, बल्कि ब्राजील का है। क्या है वायरल पोस्ट में? ट्विटर पर यह वीडियो Jaggu दादा नामक यूजर ने साझा किया है। 31 सेकंड लंबे इस वीडियो में महिला के हाथ-पांव और मुंह बंधा हुआ नजर आता है, जबकि नकाब पहने एक व्यक्ति कभी कुल्हाड़ी से तो कभी बड़े पत्थर से उसके सिर पर वार करता दिखता है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है: इंसानियत मर चुकी है, हैवानियत है बहुत दु:खद आश्चर्य है, ये जल्लाद हैं क्या? आप सब से निवेदन है यह विडियो ज़हां की भी है, इस मजबूर लड़की को इतनी बेरहमी से मारने वाले जानवर को सजा मिलनी चाहिए !!अगर यह भारत है तो पापियों को इसी तरह ढूंढ़ कर मारने की सजा दी जाये, JayHind पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज को वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर 9599299372 पर भी इस पोस्ट को फैक्ट चेक करने की रिक्वेस्ट मिली, जहां इसे असम का बताया जा रहा था। यह वीडियो इतना भयावह है कि हम इसे यहां नहीं दिखा रहे हैं, साथ ही हमने इस वीडियो से जो भी स्क्रीनशॉट इस्तेमाल किए हैं उन्हें हम ब्लर कर रहे हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के एक एक फ्रेम को ध्यान से देखा तो हमें लड़की के टॉप पर एक लोगो नजर आया। इस लोगो पर ‘fort-‘ शब्द आधा लिखा हुआ दिखाई दिया। हमने जब इसे इंटरनेट पर सर्च किया तो पाया कि यह लोगो Fortaleza फुटबॉल क्लब का है। महिला ने ब्राजील के फुटबॉल क्लब Fortaleza फुटबॉल क्लब की जर्सी पहनी हुई थी। वीडियो में दिखाई दे रहा लोगो: Fortaleza फुटबॉल क्लब का लोगो: हमने कीवर्ड की मदद से जब इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें एक ब्लॉग मिला, जिसमें वायरल वीडियो वाली जर्सी पहने एक महिला की तस्वीर थी। यह महिला जमीन पर पड़ी हुई थी और इसके चेहरे को ब्लर किया गया था। ब्लॉग में इस महिला की पहचान 23 वर्षीय थालिया टॉरेस डिसूजा के रूप में की गई थी। हमने इस महिला के नाम से गूगल पर सर्च किया तो हमें 1 सितंबर 2020 को प्रकाशित हुई एक न्यूज रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय महिला थालिया टॉरेस डिसूजा को ब्राजील के स्टेट ऑफ सियरे से बॉम जारडिम के कुछ गुंडों ने किडनैप कर लिया था और ग्रांजा पुर्तगाल ले गए थे। आर्टिकल के अनुसार, “महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और मुंह भी कपड़े से बांधा गया था। इसके बाद उसे गनप्वाइंट पर जबरदस्ती मरंगुआपिनो नदी के किनारे लाया गया, जहां उसकी हत्या की गई। अपराधियों ने इस हत्या का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। कई घंटों बाद जब महिला का शव बरामद हुआ तो उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। महिला ने नीले रंग के डेनिम शॉट्स और अपनी पसंदीदा टीम Fortaleza Esporte Clube की टीशर्ट पहनी हुई थी।” आर्टिकल में जिस तरह के कपड़ों का जिक्र किया गया है, वायरल वीडियो में दिख रही महिला के कपड़ों से यह हूबहू मेल खाता है। हमें Feminicídio – Parem de nos matar नाम से एक फेसबुक पेज मिला, जिसमें 1 सितंबर 2020 के एक पोस्ट में इस महिला की मौत के बारे में लिखा गया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो का असम से होने का भी दावा कर रहे हैं। लिहाजा हमने गुवाहाटी के डीसीपी एडमिन हेमंत कुमार दास से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कहा कि असम में ऐसा कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। ट्विटर पर वायरल पोस्ट Jaggu दादा नामक यूजर ने शेयर की है। यूजर की प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि खबर लिखे जाने तक यूजर के 1198 फॉलोअर्स थे। निष्कर्ष: महिला की हत्या का दिल दहलाने वाला यह वीडियो भारत का नहीं है, ब्राजील का है। - Claim Review : भारत में महिला का बेहरमी से हत्या का वीडियो वायरल - Claimed By : Twitter user: Jaggu दादा - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software