About: http://data.cimple.eu/claim-review/0ddd656e65b3b524eaaa286d52796af5e6dc6b773998ce7bb54f966a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राहुल गांधी ने हनुमान जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं दी थीं, भ्रामक दावा वायरल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट से हनुमान जन्मोत्सव की बधाई का संदेश पोस्ट किया था, जबकि ट्विटर पर गुड फ्राइडे को लेकर संदेश ट्वीट किया था। हालांकि, पिछले साल 2022 में उन्होंने ट्विटर पर भी हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा वायरल हो रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Apr 8, 2023 at 05:15 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने गुड फ्राइडे पर तो ट्वीट कर दिया, लेकिन हनुमान जन्मोत्सव की बधाई नहीं दी। इसको लेकर यूजर्स कांग्रेस नेता पर निशाना साध रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी ने हनुमान जन्मोत्सव पर अपने फेसबुक अकाउंट से लोगों को शुभकामनएं दी थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ट्वीट नहीं किया था। पिछले साल उन्होंने ट्विटर पर भी हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी थी। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक पेज India272+ ने 7 अप्रैल (आर्काइव लिंक) को एक पोस्टकार्ड पोस्ट करते हुए लिखा, “कल हनुमान जन्मोत्सव की बधाई नहीं देने वाला आज सुबह सुबह Good Friday पर ट्वीट कर रहा है और ये खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण कहता है” पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को चेक किया। 7 अप्रैल को अकाउंट से गुड फ्राइडे को लेकर ट्वीट (आर्काइव लिंक) किया गया है। 6 अप्रैल को ट्विटर हैंडल से हनुमान जन्मोत्सव को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया गया है। इसके बाद हमने राहुल गांधी का फेसबुक अकाउंट देखा। इससे 6 अप्रैल 2023 की सुबह हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामना का संदेश पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया है। 7 अप्रैल को फेसबुक अकाउंट से गुड फ्राइडे को लेकर भी पोस्ट किया गया है। इसके बाद हमने ट्विटर एडवांस सर्च की मदद से राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर ‘हनुमान’ कीवर्ड से सर्च किया। 8 अप्रैल 2020, 22 अप्रैल 2016, 27 अप्रैल 2021, 16 अप्रैल 2022 और 11 अप्रैल 2017 को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शुभकामना संदेश ट्वीट किया गया है। मतलब इससे पहले भी राहुल गांधी ने हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामना का संदेश ट्वीट किया है। इस बारे में हमने यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है, “कांग्रेस सभी धर्मों को मानने वाली है। हम किसी में भेदभाव नहीं करते हैं। यह सब विपक्षी दलों का काम है। राहुल गांधी होली, दिवाली, ईद, सभी त्योहारों को मानते हैं।“ भ्रामक पोस्ट करने वाले फेसबुक पेज India272+ को हमने स्कैन किया। 2 फरवरी 2013 को बने इस पेज को करीब 28 लाख लोग फॉलो करते हैं और यह विचारधारा से प्रेरित है। निष्कर्ष: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट से हनुमान जन्मोत्सव की बधाई का संदेश पोस्ट किया था, जबकि ट्विटर पर गुड फ्राइडे को लेकर संदेश ट्वीट किया था। हालांकि, पिछले साल 2022 में उन्होंने ट्विटर पर भी हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा वायरल हो रहा है। - Claim Review : राहुल गांधी ने गुड फ्राइडे पर तो ट्वीट कर दिया, लेकिन हनुमान जन्मोत्सव की बधाई नहीं दी। - Claimed By : FB User- India272+ - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software