About: http://data.cimple.eu/claim-review/0de7bb1f360432ca1d538f0d33a824e7eedbb1a19d09abbb4fad83c8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : वायरल वीडियो पाकिस्तान के ईसाई नेता का है, हिंदू सांसद का नहीं वीडियो में हिंदू सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ईसाई नेता तारिक मसीह गिल हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: May 24, 2024 at 02:12 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक नेता को पाकिस्तान में होने वाले धर्मांतरण पर बोलते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे शख्स पाकिस्तान के हिंदू सांसद हैं। विश्वास न्यूज ने बार पहले भी वायरल दावे की जांच कर चुका है। दरअसल वीडियो में हिंदू सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ईसाई नेता तारिक मसीह गिल हैं। उन्होंने यह भाषण अगस्त 2022 में दिया था। उसी वक्त के उनके भाषण को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर विनोद कुमार यादव ने 24 मई को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “कैसे एक पाकिस्तान का हिंदू सांसद, हाथ जोड़ के पाक संसद में दया की भीख मांग रहा है, कि हम पे रहम करो हमारी बेटियों को बक्श दो… यह वीडियो भारत देश के सेकुलर लोगो को समर्पित है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में सोचिए।” फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। पोस्ट को सच समझकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के आधार पर कुछ कीवर्ड बनाए। फिर इन्हें गूगल ओपन सर्च टूल की मदद से खोजना शुरू किया। हमें असली वीडियो 11 अगस्त 2022 को पीटीवी पार्लियामेंट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो में 37 मिनट के बाद स्पीकर को तारिक मसीह गिल को बोलने के लिए पुकारते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में तारिक मसीह गिल पाकिस्तान में एक बच्ची को जबरन इस्लाम में कन्वर्ट करने के इश्यू को उठा रहे थे। विश्वास न्यूज ने पाकिस्तान के पंजाब असेंबली की वेबसाइट को स्कैन किया। वहां हमें तारिक मसीह गिल की प्रोफाइल मिली। इसमें इनका धर्म ईसाई बताया गया। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के दौरान पाकिस्तान के आज टीवी के पत्रकार आदिल अली से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहे शख्स हिंदू सांसद नहीं हैं। इनका नाम तारिक मसीह गिल है। वे ईसाई हैं। उन्होंने यह भाषण 11 अगस्त 2022 को दिया था। अब बारी थी गलत दावा करने वाले यूजर की जांच करने की। फेसबुक यूजर विनोद कुमार यादव यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनके छह हजार से ज्यादा फेसबुक फॉलोअर्स हैं। विश्वास न्यूज एक बार पहले भी वायरल वीडियो की जांच कर चुका है। उस पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि पाकिस्तान के ईसाई नेता के वीडियो को हिंदू सांसद के नाम से वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स कोई हिंदू सांसद नहीं हैं। इनका नाम तारिक मसीह गिल है। - Claim Review : कैसे एक पाकिस्तान का हिंदू सांसद, हाथ जोड़ के पाक संसद में दया की भीख मांग रहा है - Claimed By : FB user Vinod kumar Yadav - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software