सारांश
आजकल एक वाट्सएप मैसेज बहुत भेजा जा रहा है जिसमें डेटोल की बोतल पर लिखी जानकारी को दिखाया गया है| इसमें लिखी जानकारी यह बताती है कि डेटोल कोरोना वायरस के विरुद्ध भी असरदार है| हमने सच का पता लगाया और यह पता चला कि यह बात आशिंक रूप से सही है|
दावा
फेसबुक और वाट्सएप में भेजे जा रहे मैसेज में डेटोल की बोतल पर लिखी जानकारी को दिखाया जा रहा है| दावा यह है कि डेटोल कोरोना वायरस के विरुद्ध भी असरदार है|
फैक्ट चेक
क्या यह फोटो फोटोशॉप से बदली गयी है?
नहीं | यह फोटो डेटोल की बोतल पर छपी सही जानकारी को दिखाती है| कंपनी ने भी डेटोल की कई बोतलों की फोटो वाले टवीट्स पर टिपण्णी की है|
क्या डेटोल सच मुच कोरोना वायरस के विरुद्ध असरदार है ?
डेटोल का यह दावा है कि इसे कोरोना वायरस के कईं स्ट्रेंस से टेस्ट किया गया है| जिनमें मर्स और सार्स भी शामिल हैं| कंपनी द्वारा जारी हुआ आधिकारिक बयान यह कहता है कि डेटोल कईं प्रकार के कोरोना वायरस के विरुद्ध जांचा गया है और यह पाया गया कि यह लगभग सभी प्रकार के कोरोना वायरस को मार देता है| हालांकि यह बात अभी हाल ही में फैली कोरोना वायरस से होने वाली महामारी से किसी भी रूप में सम्बंधित नहीं है| अभी तक यह सिद्ध नहीं हो पाया है कि डेटोल नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के विरुद्ध असरदार है|
इसका क्या मतलब है?
कोरोना वायरस शब्द का प्रयोग वायरस के एक समूह के लिए किया जाता है| इनकी सतह पर उपस्थित स्पाइक प्रोटीन से उत्पन्न क्राउन जैसे असर की उत्पत्ति के कारण ही इसका नाम कोरोना वायरस रखा गया है|
कोरोना वायरस अलग अलग प्रकार के होते हैं| अभी हाल ही में फैली वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस की वजह से फैली है| वैज्ञानिक समूहों में प्रयोग होने वाले शब्द ‘नोवेल’ का अर्थ है ‘नव’| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी हाल ही में इस वायरस का आधिकारिक नाम घोषित किया और इसे अति तीव्र श्वसन सिंड्रोम कोरोना वायरस -२ (SARS COV -2) का नाम दिया गया है |इस वायरस से होने वाली बीमारी को COVID -19 का नाम दिया गया है|
यह नए प्रकार का वायरस दिसंबर, 2019 माह में चीन के वूहान नामक शहर में सबसे पहले पाया गया| इसकी बनावट के आधार पर इसे कोरोना वायरस के समूह में ही शामिल किया गया है हालांकि यह नोवेल कोरोना वायरस पहले के कोरोना वायरस से कुछ अलग है| इसी कारण से पहले से कोरोना वायरस के लिए उपलब्ध टीके नोवेल कोरोना वायरस पर असरदार नहीं हैं| अब वैज्ञानिक इसका समाधान खोजने में लगे हैं |
क्या इसका मतलब यह है कि नोवेल कोरोना वायरस के विरूद्ध डेटोल बिलकुल असरदार नहीं है?
यह अभी तक सिद्ध नहीं हो पाया है | यह असरदार हो भी सकता है और नहीं भी | डेटोल कंपनी को लगता है कि प्रबल आसार हैं कि डेटोल कोरोना वायरस के नए स्ट्रेंस पर भी असरदार होगा| हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी यह जांच नहीं की है| इनकी आधिकारिक स्टेटमेंट कहती है कि आर बी को डेटोल और उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में उड़ रही बातों और अफवाहों के बारे में पता चला है| क्योंकि यह एक आपातकालीन समस्या है आर बी या अन्य किसी भी कमपनी के पास जांच करने के लिए उन्होंने कोरोना वायरस का स्ट्रेन उपलब्ध नहीं है| और इस कारण आर बी अभी डेटोल की नोवेल कोरोना वायरस को मारने की क्षमता की जांच करने की स्थिति में नहीं है| देखा जाए तो यह नोवेल कोरोना वायरस पिछले कोरोना वायरस से काफी मिलता जुलता है | हम अपने सहभागियों के साथ मिलकर इस नोवेल कोरोना वायरस को तथा इसके फैलने के कारणों पर शोध करने में लगे हैं| जब स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा नोवेल कोरोना वायरस का स्ट्रेन उपलब्ध होगा , तभी डेटोल के इस पर असर को परखा जा सकेगा |
कंपनी द्वारा जारी की गयी फेसबुक पोस्ट और आधिकारिक टवीट को नीचे दिया गया है |