About: http://data.cimple.eu/claim-review/0faa0fb26d5a92a6583505db38ac3391934f4b9f3437362a5d8419e3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: माचिस की तीली का पाउडर नहीं कर सकता बिच्छू के डंक का इलाज, फेक पोस्ट फिर से वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में इस पोस्ट पर किया जा रहा दावा फर्जी पाया जाता है। माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज नहीं किया जा सकता है। - By: Pallavi Mishra - Published: Mar 4, 2020 at 01:40 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। फेसबुक पर एक बार फिर से एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो मिनट के भीतर माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू काटने के बाद फैले जहर का इलाज किया जा सकता है। विश्वास न्यूज़ ने पहले भी इस पोस्ट की पड़ताल की थी और पाया था कि यह पोस्ट फर्जी है। क्या है वायरल पोस्ट में? Rajendra Singh Baghel नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया जिसपर लिखा था, ‘बिच्छू काटे का इलाज। माचिस की पांच सात तीलियों का मसाला पानी में घिस कर बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लगाएं। इसे लगाते ही सिर्फ 2 मिनट में बिच्छू का जहर उतर जाता है। आगे शेयर करें, इससे किसी की जान भी बच सकती है।’ इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि यह पोस्ट फर्जी है। माचिस की तीली के मसाले (पाउडर) से बिच्छू के डंक के बाद फैले जहर का इलाज नहीं किया जा सकता है। इस पड़ताल के लिए हमने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनपीआईसी) से संपर्क किया। यहां के डॉक्टरों के मुताबिक, ‘बिच्छू के डंक से एलर्जी, खुजली के साथ दूसरी हृदय संबंधी परेशानियों के लक्षण दिख सकते हैं। माचिस की तीली के पाउडर से इसका इलाज नहीं किया जा सकता।’ इस पोस्ट की पड़ताल विश्वास न्यूज़ ने 3 मई 2019 को भी की थी। इस पूरी पड़ताल को नीचे पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में इस पोस्ट पर किया जा रहा दावा फर्जी पाया जाता है। माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज नहीं किया जा सकता है। - Claim Review : माचिस की पांच सात तीलियों का मसाला पानी में घिस कर बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लगाएं। इसे लगाते ही बिच्छू का जहर उतर जाता है। - Claimed By : Rajendra Singh Baghel - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software