| schema:text
| - Fact Check: गर्भवती महिला की नाबालिग लड़के के साथ वायरल तस्वीर AI जेनरेटेड, संप्रदायिक दावे से की जा रही वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नाबालिग लड़के के साथ महिला के गर्भवती होने के नाम से वायरल दावा और तस्वरी फर्जी है। न तो एनडीटीवी ने इस तरह की कोई खबर प्रकाशित की है। न ही नैनीताल में इस तरह की घटना हुई है और न ही तस्वीर असली है। वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई तस्वीर को दुष्प्रचार की मंशा से गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Dec 4, 2024 at 06:09 PM
- Updated: Dec 5, 2024 at 09:29 AM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एनडीटीवी न्यूज के नाम से एक कथित पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में उत्तराखंड के नैनीताल की घटना का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि वहां पर रिया दत्ता नामक एक 38 साल की महिला ने 16 साल के अमजद से संबंध बनाए।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। न तो एनडीटीवी ने इस तरह की कोई खबर प्रकाशित की है। न ही नैनीताल में इस तरह की घटना हुई है और न ही तस्वीर असली है। वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है, जिसे दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘तारिक खान’ ने 3 दिसंबर 2024 वायरल पोस्ट को 11 दिसंबर 2024 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “”तब तो पास्को लगनी चाहिए इस लड़की पर वो नाबालिग है बहक गया यह तो बालिग़ है। मग़र सारे कानून लडको के लिए है यही अभी 16 की लड़की और 38 का आदमी होता तब????”
पोस्ट पर लिखा हुआ है, “अंधभक्तों का नया जीजा उम्र सिर्फ 16 साल …घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है जहां पर रिया दत्ता 38 साल की होकर 16 साल के अमजद से हुई प्रेग्नेंट किया घर वालों से निकाह का दावा।”
पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने एनडीटीवी की वेबसाइट को खंगाला। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए एनडीटीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। फिर हमने वायरल ग्राफिक की तुलना एनडीटीवी के ग्राफिक से की। हमने पाया कि एनडीटीवी की ग्राफिक प्लेट का पैटर्न और स्टाइल वायरल पोस्ट से काफी अलग है।
हमें एनडीटीवी की वेबसाइट सहित कहीं पर भी ऐसी खबर प्रकाशित नहीं मिली। ऐसे में हमें खबर के फर्जी और फोटो के एआई जेनरेटेड होने का शक हुआ। वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने हाइव मोडरेशन की मदद से भी फोटो को सर्च किया। इस टूल ने भी तस्वीर को एआई की मदद से बनाया हुआ बताया। टूल ने फोटो को 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।
हमने एक अन्य टूल एआई साइट इंजन के जरिए फोटो को सर्च किया। टूल ने फोटो को 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।
अधिक जानकारी के लिए हमने नैनीताल के एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “नैनीताल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर असल में इस तरह की कोई घटना हुई होती तो, मामला संंज्ञान में जरूर आता। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर कर रहा है। पुलिस उस पर कर्रवाई करेगी।”
हमने एनडीटीवी इंडिया के डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटजी के हेड देशबंधु सिंह से भी संपर्क किया। उन्होंने वायरल पोस्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया।
अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर के पांच हजार मित्र हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नाबालिग लड़के के साथ महिला के गर्भवती होने के दावे से वायरल तस्वीर वास्तविक नहीं बल्कि एआई क्रिएटेड है। साथ ही न तो एनडीटीवी ने इस तरह की कोई खबर प्रकाशित की है और न ही नैनीताल में इस तरह की घटना हुई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई इस तस्वीर को भड़काऊ सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है जहां पर रिया दत्ता 38 साल की होकर 16 साल के अमजद से हुई प्रेग्नेंट किया घर वालों से निकाह का दावा।
- Claimed By : FB User Tarik Khan
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
|