About: http://data.cimple.eu/claim-review/108d7b422a60c7ea122c4df073db7287675194179a40d381876cf72e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दावा किया जा रहा है कि OTT प्लेटफॉर्म Hotstar ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के 'स्ट्रीमिंग अधिकार' ले लिए हैं.वायरल फोटो में आगे लिखा है कि नीलामी का आयोजन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने किया था. क्या हैं तथ्य?: जब यह न्यूज रिपोर्ट लिखी जा रही थी, तब तक इस बात का कोई सबूत नहीं था कि हॉटस्टार (Hotstar) ने असल में स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं. इसके अलावा हमने पाया कि यह दावा एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट (satirical website) से आया था. हमनें सच का पता कैसे लगाया ?: दावे में दिए गए शब्दों का इस्तेमाल करके कीवर्ड सर्च करने पर, हमें 'द फॉक्सी' नाम की वेबसाइट पर छपा एक आर्टिकल मिला. इसमें बताया गया है कि हॉटस्टार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं. आर्टिकल में स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का एक कथित बयान भी था. वेबसाइट के बारे में: जब हमने वेबसाइट देखी, तो हमें एक डिस्क्लेमर मिला जिसमें कहा गया था कि यह एक "व्यंग्यपूर्ण वेब पोर्टल" है. इसमें आगे बताया गया है कि पोर्टल पर पब्लिश किया गया कॉन्टेंट काल्पनिक है. वेबकूफ टीम ने देखा कि वेबसाइट नियमित रूप से विभिन्न सार्वजनिक हस्तियों और घटनाओं के बारे में ऐसे व्यंग्यात्मक आर्टिकल पोस्ट करती है. कोई न्यूज रिपोर्ट या जानकारी उपलब्ध नहीं: Google पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जो इस दावे का समर्थन करती हो कि हॉटस्टार ने वास्तव में ऐसा सौदा किया है. इसके अलावा हमें किसी भी मंच पर भी इससे संबंधित कोई सबूत नहीं मिला. निष्कर्ष: हॉटस्टार के अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के स्ट्रीमिंग अधिकार जीतने का दावा एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट से आया है. (अगर आपक पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software