About: http://data.cimple.eu/claim-review/117d7c8db0335daa0deec8e0d96d58e1dac7f616f9369959e1ea227e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • रिटायर्ड नौसेना अधिकारी का पुराना वीडियो जनरल बिपिन रावत के नाम पर वायरल बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में वीडियो में गीत गाते व्यक्ति बिपिन रावत नहीं बल्कि वाइस एडमिरल (रिटा.) गिरीश लूथरा हैं. एक इंडियन नेवी वेटरन (Indian Navy Veteran) को 'घर से निकलते ही..कुछ दूर चलते ही' गाना गाते दिखाता वीडियो सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) से जोड़कर सोशल मीडिया पर ग़लत दावे के साथ वायरल है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया है कि ये वीडियो जनरल बिपिन रावत को गीत गाते दिखाता है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में गाना गाते व्यक्ति बिपिन रावत नहीं बल्कि वाइस एडमिरल (Vice Admiral) गिरीश लूथरा (रिटायर्ड) हैं. बीएसएफ़ जवानों के साथ कंगना रनौत की पुरानी तस्वीरें ग़लत दावे से वायरल फ़ेसबुक पर वीडियो को मराठी भाषा में कैप्शन दिया गया है जिसका हिंदी अनुवाद है – "गीत को हाल ही में दिवंगत भारतीय सेना प्रमुख माननीय बिपिन रावत ने गाया था". (मराठी : हे गाणे नुकतेच स्वर्गवासी झालेले भारतीय लष्कराचे प्रमुख मा. बिपिन रावत यांनी गायलेले आहे) पोस्ट यहां देखें. पोस्ट यहां देखें. 'भाजपा से मिल सपा को हराएंगे' बसपा प्रमुख मायावती के वायरल बयान का सच फ़ैक्ट चेक बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में वीडियो में गीत गाते व्यक्ति बिपिन रावत नहीं बल्कि वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा (रिटायर्ड) हैं. बूम ने वायरल वीडियो को अलग-अलग फ़्रेम में तोड़कर उसे रिवर्स इमेज सर्च पर चलाया तो 4 दिसंबर 2021 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसका टाइटल- "भारतीय नौसेना के कमांडर इन चीफ ने गाया "घर से निकलते ही" था. इससे हिंट लेते हुए हमने गूगल सर्च किया. हमें द क्विंट पर 7 मार्च 2019 और नवभारत टाइम्स पर 15 मार्च 2019 को प्रकाशित रिपोर्ट मिलीं. इन दोनों रिपोर्ट्स में वायरल वीडियो में गीत गाते व्यक्ति का स्क्रीनग्रैब इस्तेमाल किया गया है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वाइस एडमिरल (रिटा.) गिरीश लूथरा ने इंडियन नेवी के 'गोल्डन जुबली' कार्यक्रम में गायक उदित नारायण के मशहूर गीत 'घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही…' गाकर समां बांधा था. वाइस एडमिरल (रिटा.) गिरीश लूथरा 40 वर्षों तक नौ सेना को अपनी सेवा देने के बाद 31 जनवरी 2019 को रिटायर हुए. जांच के दौरान हमें ओरिजिनल वीडियो गिरीश लूथरा नाम के ही एक यूट्यूब चैनल पर 6 मार्च 2019 को अपलोड हुआ मिला. नीचे देखें.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software