About: http://data.cimple.eu/claim-review/117e3b953208a4366a4bca8a31d31eebc54ce3bea2a86c0a6ca46226     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शिखर धवन और हुमा कुरैशी की ये तस्वीरें AI निर्मित हैं, असली नहीं सोशल मीडिया पर शिखर धवन और हुमा कुरैशी की कुछ तस्वीरें को असली समझकर वायरल किया गया है, लेकिन विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह साबित हुआ कि ये तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Jan 1, 2025 at 04:16 PM - Updated: Jan 1, 2025 at 04:23 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की कुछ तस्वीरों का कोलाज वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों को दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहने देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया। असल में शिखर धवन और हुमा कुरैशी की यह तस्वीरें असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई हैं। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Amit Kumar ने (आर्काइव लिंक) वायरल तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, “पहली पत्नी के तलाक के बाद फिर से शादी के बंधन में दिखेंगे शिखर धवन हुमा कुरैशी” एक्स यूजर Has san’s ने भी भी इस कोलाज को शेयर किया है और इंग्लिश में लिखा है,”Another new pair has arrived in the market after Shami and Sania #INDvsAUS #Bollywood “ पड़ताल हमने सबसे पहले वायरल तस्वीरों को गौर से देखा। इनमें चेहरे की स्मूथनेस,एक जैसी रोशनी, बैकग्राउंड का नकली धुंधलापन दिखाई दे रहा है। साथ ही हुमा कुरैशी के चेहरे की बनावट भी सही नहीं है, जिससे इन तस्वीरों के एआई से बने होने का संदेह होता है। हमने पुष्टि के लिए तस्वीरों को अलग-अलग कर के एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स पर चेक किया। हमने चारों तस्वीरों को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें पहली फोटो 84.3, दूसरी 99.8, तीसरी 99.7 और चौथी 98.9 फीसदी एआई संभावित बताई गई। हमने वायरल तस्वीरों की जांच के एक अन्य एआई डिटेक्शन टूल साइट इंजन का इस्तेमाल किया। इसमें पहली फोटो 98, दूसरी 99, तीसरी 99 और चौथी 99 फीसदी एआई संभावित बताई गई। पड़ताल में आगे हमने शिखर धवन के सोशल मीडिया हैंडल को खंगाला। हमें वहां ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली। हमने हुमा कुरैशी के सोशल मीडिया हैंडल को भी चेक किया। यहां भी हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली। हमने तस्वीर को लेकर एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीरों को एआई जेनरेटेड बताया है। उन्होंने बताया कि हुमा कुरैशी के चेहरे की बनावट एक तस्वीर में सही नहीं है और बाकी तस्वीरों में अलग-अलग है। वहीं, तस्वीरों में पीछे बैकग्राउंड बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा। जिससे साफ़ है कि ये तस्वीरें असली नहीं है। अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित है। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर शिखर धवन और हुमा कुरैशी की कुछ तस्वीरें को असली समझकर वायरल किया गया है, लेकिन विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह साबित हुआ कि ये तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं। - Claim Review : पहली पत्नी के तलाक के बाद फिर से शादी के बंधन में दिखेंगे शिखर धवन हुमा कुरैशी - Claimed By : फेसबुक यूजर -Amit Kumar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software