About: http://data.cimple.eu/claim-review/120ab2018900f08bddf90a4314e04e2dd0feda323fc683b2c81ed38d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : चाणक्य का नहीं, एमएस धोनी का 3D मॉडल है ये विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल 3D मॉडल चाणक्य का नहीं, एमएस धोनी का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Dec 4, 2024 at 04:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक चेहरे के 3 डी मॉडल को देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मगध डीएस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भारतीय शिक्षक और दार्शनिक चाणक्य का एक 3D मॉडल बनाया है और वे क्रिकेटर एमएस धोनी जैसे दिखते थे। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल 3D मॉडल असल में एमएस धोनी का ही है, चाणक्य का नहीं। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर Hina Naqvi ने 4 अक्टूबर 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पिछले जन्म में धोनी” तस्वीर के ऊपर अंग्रेजी में लिखा था “मगध डीएस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस 3डी मॉडल का पुनर्निर्माण किया है कि अर्थशास्त्र के लेखक चाणक्य कैसे दिखते होंगे” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी इस पोस्ट की पड़ताल की थी। उस समय वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया था। हमें यह तस्वीर एमी डॉट आर्टस्टेशन डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट पर मिली थी, जहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार, यह एमएस धोनी का थ्री डी मॉडल था, जिसे फ्रीलांस कैरेक्टर मॉडलर अंकुर खत्री ने बनाया था। जांच के दौरान हमें थ्री डी आर्टिस्ट अंकुर खत्री का इंस्टाग्राम पेज मिला, जिसपर बहुत से थ्री डी मॉडलों की पोस्ट्स थीं। स्क्रॉल करते हुए हमें अंकुर की 18 अगस्त 2020 की एक पोस्ट में वायरल थ्री डी मॉडल को बनाने की प्रक्रिया का वीडियो मिला था। अधिक जानकारी के लिए हमने अंकुर खत्री से संपर्क किया था। उन्होंने कन्फर्म किया था कि यह 3 डी मॉडल उन्होंने ही बनाया है और यह एमएस धोनी का है, चाणक्य का नहीं। अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर हीना नकवी (Hina Naqvi) के फेसबुक अकाउंट को स्कैन किया। यूजर ने अपनी निजी जानकारी को लॉक किया हुआ है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल 3D मॉडल चाणक्य का नहीं, एमएस धोनी का है। - Claim Review : मगध डीएस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भारतीय शिक्षक और दार्शनिक चाणक्य का एक 3D मॉडल बनाया है और वे क्रिकेटर एमएस धोनी जैसे दिखते थे। - Claimed By : Facebook User Hina Naqvi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software