About: http://data.cimple.eu/claim-review/120e0cb8272d790b59f13f6731e8b5ebeff304e33e56f466dcc57bc4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : किसान आंदोलन को लेकर फर्जी पोस्ट वायरल, तस्वीर में राजकुमारी बंसल नहीं हैं विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। एक पुरानी तस्वीर को कुछ लोग डॉक्टर राजकुमारी बंसल पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Dec 1, 2020 at 03:00 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। यूपी के हाथरस कांड के बाद विवादों में आईं मध्य प्रदेश की डॉक्टर राजकुमारी बंसल एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार कुछ लोग सोशल मीडिया में एक महिला की तस्वीर को वायरल करते हुए उसे डॉक्टर राजकुमारी बंसल बता रहे हैं। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से इस तस्वीर को जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर राजकुमारी बंसल अब किसान बन गई हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमें पता चला कि वायरल पोस्ट का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है। तस्वीर में दिख रही महिला डॉक्टर राजकुमारी बंसल नहीं हैं। पुरानी तस्वीर को उनके नाम से वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर अमित वार्ष्णेय ने ‘Pushpendra Kulshrestha (पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ)’ नाम के एक ग्रुप में एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा : ‘हाथरस वाली भौजी आज किसान बनी है….🤪😂🤣 Best Job in the world, join Congress, job ki Kami Nahi.’ पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर इस तस्वीर को फर्जी दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर को लेकर सबसे पहले अलग-अलग रिवर्स इमेज टूल से सर्च किया। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म्म पर इस तस्वीर को फर्जी दावों के साथ वायरल किया गया। लेकिन हमें ओरिजनल तस्वीर भारतीय किसान यूनियन एकता के फेसबुक पेज पर मिला। इसे 10 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया था। ओरिजनल तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें कुछ शोरूम नजर आए। पीटर इंग्लैंड के शोरूम के ऊपर हमें Panache Exhibition pvt ltd लिखा नजर आया। गूगल मैप से हमें पता चला कि तस्वीर दिल्ली के कालिंदी कुंज के शाहीन बाग इलाके की है। जांच के दौरान हम डॉक्टर राजकुमारी बंसल के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। 29 नवंबर को राजकुमारी बंसल ने एक पोस्ट में बताया कि उनके नाम से किसान आंदोलन को लेकर एक फेक पोस्ट वायरल हो रही है। पड़ताल को जारी रखते हुए विश्वास न्यूज ने डॉक्टर राजकुमारी बंसल से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि वह जबलपुर में हैं। अभी तक किसान आंदोलन में नहीं गई हैं। कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते हैं। वायरल तस्वीर से मेरा कोई संबंध नहीं है। इसके बाद हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर के अकाउंट की जांच की। सोशल स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर अमित नई दिल्ली में रहते हैं। इसके अकाउंट को पांच सौ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। एक पुरानी तस्वीर को कुछ लोग डॉक्टर राजकुमारी बंसल पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। - Claim Review : डॉक्टर राजकुमारी बंसल किसान आंदोलन में - Claimed By : फेसबुक यूजर Amit Varshney - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software