About: http://data.cimple.eu/claim-review/12539b5af89a9a2dea30896fa4b71d13f15e2cf67556f6f48002ce69     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक रियालटी शो के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में एक टैलेन्ट शो में भारत के देशभक्ति गीत पर एक सुंदर डांस प्रस्तुत किया गया। वायरल वीडियो में एक ग्रुप को हिंदी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने Invid टूल्स की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम बनाए। एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। हमें Goodtymes नामक एक वेबसाइट पर 2018 में प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसके अनुसार, 2018 में हुए एक अमेरिकी टैलेंट शो में ऑस्ट्रिया के एक परफॉर्मिंग बैंड ‘Zurcaroh’ ने हिस्सा लिया था। इस बैंड की स्थापना ब्राजील के Peterson Da Cruz Hora ने 2007 में की थी। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलते जुलते दृश्य मौजूद हैं। इसकी मदद लेते हुए हमने यूट्यूब पर ‘Zurcaroh America Got Talent’ कीवर्ड को सर्च किया। हमें Top Talent Kids नामक एक यूट्यूब चैनल पर 2018 में अपलोड किया गया वीडियो मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘ZURCORAH’ डांस ग्रुप द्वारा America Got Talent के शो में परफॉर्म किया गया। इसमें वायरल वीडियो का अंश मौजूद है। वीडियो में जो गाना बज रहा वो वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे गीत से एकदम अलग है। इससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में मौजूद ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। पड़ताल के दौरान हमें Talent Recap नाम के वेरिफाइट यूट्यूब चैनल पर 30 मई 2018 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, Zurcaroh नामक एक्रोबोटिक ग्रुप ने Ameica Got Talent में अपने परफॉरमेंस से अमेरिका का दिल जीता। इसमें भी वायरल वीडियो के दृश्य मौजूद हैं और इसमें जो ऑडियो सुनाई दे रही वो वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे गाने से बिल्कुल अलग है। Forbes वेबसाइट पर 2018 को छपे एक लेख के मुताबिक, Zurcaroh ग्रुप America Got Talent के 2018 में हुए 13वें सीजन का उप विजेता था। यह भी पढ़े: क्या ‘पठान’ को सुरक्षा देने के लिए सिनेमाघरों के बाहर खड़ी हो गई है पुलिस? एडिटेड तस्वीर वायरल इस तरह से यह स्पष्ट है कि अमेरिका के एक टैलेंट शो का एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल है। Our Sources Report Published at Goodtymes Youtube Video by Top Talent Kids Challenge Youtube Video by Talent Recap किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Runjay Kumar January 11, 2025 Runjay Kumar January 7, 2025 Komal Singh December 12, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software