About: http://data.cimple.eu/claim-review/13e469fd89a5ea30acddf1360f8e5c1a1777eba5a8d827bc68eada60     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विश्व के प्रतिभावान महिला की लिस्ट में वकील सीमा कुशवाहा का नाम शामिल होने का दावा भ्रामक विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की प्रतिभावान महिला जैसी किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान या संगठन द्वारा जारी की गई लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है। - By: Umam Noor - Published: Jul 28, 2023 at 02:28 PM - Updated: Jul 28, 2023 at 04:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से निर्भया केस को लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसको शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि कुशवाहा को विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभावान महिला की लिस्ट में शामिल किया गया है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है, सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की प्रतिभावान महिला जैसी किसी भी लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ने 24 जुलाई को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”#सुप्रीम_कोर्ट की वरिष्ठ वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को #विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभावान महिला की लिस्ट में शामिल होने पर बहुत बहुत बधाई हों..!आप #महिलाओं के लिए आदर्श हैं।’ पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज सर्च किया। सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। अगर यह खबर सच होती, तो ख़बरों में जरूर मौजूद होती। आगे की पड़ताल में हमने सीमा कुशवाहा के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को भी स्कैन किया, लेकिन वहां भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने बीबीसी और फोर्ब्स की ”‘100 वुमन ऑफ द ईयर:2022” की लिस्ट को खंगाला, जिसे पिछले साल दिसम्बर में जारी किया गया था। इस सूची में भी हमें सीमा कुशवाहा का नाम नजर नहीं आया। टाइम्स डॉट कॉम हर साल ‘100 सबसे ज़्यादा प्रभावशाली’ लोगों की सूची को जारी करता है, साल 2022 की लिस्ट में यहाँ भी हमें सीमा कुशवाहा का नाम नहीं मिला। यह पोस्ट इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और उस वक़्त इसकी पुष्टि के लिए हमने सीमा कुशवाहा से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था, “मुझे साल 2021 में ‘Beauty With Brain Global Awards’ और ‘Excellence in Women Empowerment’ का सर्टिफिकेट मिला था।” उन्होंने हमसे बात करते हुए यह भी बताया था कि यह सर्टिफिकेट उन्हें रिपब्लिकवुमेन डॉट ओआरजी के जरिए दिया गया था। इससे पहले इसी वायरल दावे पर किये गए फैक्ट चेक को यहाँ पढ़ा जा सकता है। यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर चंदन मौर्या ने ‘जय सम्राट अशोक महान’ नाम के फेसबुक ग्रुप से इस पोस्ट को शेयर किया है। वहीं, इस ग्रुप के एक लाख 60 हजार से ज्यादा मेंबर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की प्रतिभावान महिला जैसी किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान या संगठन द्वारा जारी की गई लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है। - Claim Review : सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभावान महिला की लिस्ट में शामिल - Claimed By : FB Group: जय सम्राट अशोक महान - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 6 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software