About: http://data.cimple.eu/claim-review/14b0bc1bbc63de9caf47b07f5f445f8543788e9b4eed29641255e9cc     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मुलायम सिंह, लालू यादव, मायावती और सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर गलत दावा वायरल सोशल मीडिया पर मुलायम, लालू, मायावती और सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर किया जा दावा गलत है। इस तरह की कोई भी रिपोर्ट हमें नेट पर नहीं मिली। चुनाव के दौरान उनके द्वारा दिए गए हलफनामे भी वायरल पोस्ट से कम संपत्ति दर्शा रहे हैं। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Nov 10, 2022 at 05:51 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, राजद मुखिया लालू यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मुलायम सिंह की संपत्ति 8470 करोड़, लालू की 6250 करोड़, मायावती की 4730 करोड़ और सोनिया गांधी की 40 हजार करोड़ रुपये है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। इसकी पुष्टि करने वाली कोई भी रिपोर्ट या खबर किसी भरोसेमंद वेबसाइट पर नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Sanjeev Priyavrat (आर्काइव लिंक) ने 9 नवंबर को पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है, मुलायम की संपत्ति 8470cr, लालू की 6250cr, माया… की 4730cr, सोनिया गांधी की 40 हजार करोड़, लेकिन मोदीजी चोर है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले दिवंगत मुलायम सिंह यादव की संपत्ति के बारे में कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया। नेताओं की संपत्ति और उनके अपराधों को लेखाजोखा रखने वाली वेबसाइट माई नेता पर हमें मुलायम की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली। 2019 लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 20.56 करोड़ रुपये है। मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव 2019 में मैनपुरी सीट से मैदान में उतरे थे। इसके बाद हमने राजद मुखिया लालू यादव की संपत्ति के बारे में गूगल पर सर्च किया। 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, लालू की कुल संपत्ति 3.20 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपना आखिरी लोकसभा चुनाव 2009 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लड़ा था। अब बात बसपा सुप्रीमो मायावती की संपत्ति की करें तो माई नेता के मुताबिक, मायावती की कुल संपत्ति करीब 111.64 करोड़ रुपये है। 2012 के राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए एफिडेविट में उन्होंने यह जानकारी दी थी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव रायबरेली से लड़ा था। माई नेता के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 11.82 करोड़ रुपये है। माई नेता के मुताबिक, पीएम मोदी की कुल संपत्ति करीब 2.51 करोड़ रुपये है। इसके अलावा हमें वायरल पोस्ट में किए गए दावे की पुष्टि करती कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इस बारे में हमने यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है, ‘कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ऐसी फर्जी पोस्ट वायरल की जाती है। कांग्रेस आम जनता की पार्टी है।‘ वहीं, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा ने भी इस पोस्ट को फेक बताया है। यह पोस्ट पहले भी वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘संजीव प्रियव्रत‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह अहमदाबाद में रहते हैं और एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर मुलायम, लालू, मायावती और सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर किया जा दावा गलत है। इस तरह की कोई भी रिपोर्ट हमें नेट पर नहीं मिली। चुनाव के दौरान उनके द्वारा दिए गए हलफनामे भी वायरल पोस्ट से कम संपत्ति दर्शा रहे हैं। - Claim Review : मुलायम की संपत्ति 8470 करोड़, लालू की 6250 करोड़, मायावती की 4730 करोड़ और सोनिया गांधी की 40 हजार करोड़ रुपये है। - Claimed By : FB User- Sanjeev Priyavrat - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software