About: http://data.cimple.eu/claim-review/1706eec79e85e6dd9a1b5a074d2e3cf011257958bc35f1a9924c65cc     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : जापान में आई बाढ़ के वीडियो को हरिद्वार का बताकर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हरिद्वार में आई बाढ़ के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो जापान में आई बाढ़ का है, जिसे लोग अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। - By: Pragya Shukla - Published: Jul 12, 2024 at 03:52 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव पानी के कारण घर टूटकर बह रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हरिद्वार में सूखी पड़ी नदियों ने रौद्र रूप लेना शुरू कर दिया है और लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो जापान में आई बाढ़ का है, जिसे लोग अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर लक्ष्मण बिहारी ने 5 जुलाई को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हरिद्वार सूखी नदी का रौद्र रूप 29 जून 2024 को सैलाब में बही दर्जनों गाड़ियां।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वीडियो aidacitraida नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 जुलाई 2021 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो जापान में आई बाढ़ का है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट 24h की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 4 जुलाई 2021 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, शिजुका (Shizuoka) औरकानागावा (Kanagawa) में आई बाढ़ का बताया गया है। बाढ़ के कारण कई इलाकों में जमीन खिसक गई और घर टूटकर पानी के साथ बह गए। इन हादसों के बाद 20 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी। हमें वायरल वीडियो 10 News First के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसी जानकारी के साथ 3 जुलाई 2021 को पोस्ट हुआ मिला। कैप्शन में वीडियो को जापान में हुई घटना का बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने हरिद्वार के रिपोर्टर दीपक प्रजापति से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो हरिद्वार का नहीं है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 12 सौ लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हरिद्वार में आई बाढ़ के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो जापान में आई बाढ़ का है, जिसे लोग अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : हरिद्वार में आई बाढ़ का वीडियो। - Claimed By : FB User लक्ष्मण बिहारी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software