About: http://data.cimple.eu/claim-review/1728e8380b8d89cbeb9888fbce9e82f345826f473de311e367747a2e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact check: प्रियंका चोपड़ा के नाम पर फेक धार्मिक बयान हुआ वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस तरह का कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया गया है। By: Pragya Shukla - Published: May 27, 2022 at 01:52 PM - Updated: May 27, 2022 at 05:13 PM - विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम से एक आपत्तिजनक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक प्लेट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने भगवान शिव को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस तरह का कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ने वायरल Beerendra Baai Paas ने वायरल आपत्तिजनक बयान वाले पोस्ट को अपने अकाउंट पर 26 मई 2022 को शेयर किया है। वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल – वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। यहां पर भी हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट प्राप्त नहीं हुई। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा 1 मार्च 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स स्थित घर में शिवरात्रि के मौके पर अपने पति निक जोनस के साथ महाशिवरात्रि की पूजा की थी। वो अक्सर अपने घर में पूजा रखती रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी साझा की थी। 6 अक्टूबर 2021 को हिन्दुस्तान टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं और निक कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले पूजा जरूर करते हैं। निक को मेरा पूजा-पाठ करना बेहद पसंद है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल ग्राफिक में इस्तेमाल की गई तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर बॉलीवुड-आधारित यूट्यूब चैनल मूवी टॉकीज के एक वीडियो के थंबनेल में लगा हुआ प्राप्त हुई। इस वीडियो को 9 जून, 2016 को अपलोड किया गया था। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर फोटो जर्नलिस्ट पर गुस्सा थी। पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए विश्वास न्यूज ने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वाली दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। इस तरह का कोई बयान प्रियंका चोपड़ा द्वारा नहीं दिया गया है। फेक दावे को शेयर करने वाले यूजर Beerendra Baai Paas की सोशल स्कैनिंग करने पर हमें पता चला कि यूजर को 1610 लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर यूजर के 4 हजार से ज्यादा फ्रेंड्स मौजूद हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। प्रियंका चोपड़ा द्वारा इस तरह का कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया गया है। Claim Review : प्रियंका चोपड़ा ने भगवान शिव पर दिया आपत्तिजनक बयान - Claimed By : Beerendra Baai Paas - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software