About: http://data.cimple.eu/claim-review/18588258668c3662d13542a4c33d423b4a086c7b37aba754c1e2136f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक खबर की कटिंग वायरल हो रही है। खबर के मुताबिक एक भाजपा नेता के घर से 66 नकली EVM जब्त की गयी है। अख़बार की कटिंग को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर तंज किया गया है। वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें। असम, केरल और बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। राजनीतिक दृष्टि से सबसे संवेदनशील माने जाने वाले बंगाल में इस बार भाजपा भी खूब दिलचस्पी दिखा रही है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ताबड़तोड़ रैलियां कर रहा है। वहीँ दूसरी तरफ अपनी सत्ता बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी भी बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं। कुल मिलाकर इस बार पश्चिम बंगाल का चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक अखबार की कटिंग शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, एक भाजपा नेता के घर से 66 नकली EVM जब्त की गयी है। वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने सबसे पहले रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से तस्वीर को गूगल पर खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान मिले परिणामों में हमें कोई जानकारी नहीं मिली। वायरल खबर की सत्यता जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स की सहायता से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल हो रही अख़बार की कटिंग ट्विटर पर 21 नवंबर साल 2020 को किए गए एक पोस्ट में मिली। पोस्ट में खबर को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। लेकिन पोस्ट पुराना था लिहाजा इतना तो पता चल गया कि वायरल हो रही खबर मौजूदा समय की नहीं है। सटीक जानकारी के लिए हमने कुछ अन्य कीवर्ड्स की सहायता से पड़ताल जारी रखी। इस दौरान हमें Amit Mishra नामक ट्विटर के वेरिफाइड यूज़र द्वारा 09 दिसंबर साल 2018 को किया गया एक पोस्ट मिला। लेकिन यहाँ भी वायरल खबर के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गयी थी। वायरल खबर की कटिंग का मुख्य श्रोत जानने के लिए हमने अपनी पड़ताल जारी रखी. जिसके बाद हमें patrika.com नामक वेबसाइट पर 04 दिसंबर साल 2018 को छपी एक रिपोर्ट में वायरल खबर प्राप्त हुई। रिपोर्ट के मुताबिक यह खबर राजस्थान के अजमेर जिले की है। जहां साल 2018 में हाउसिंग बोर्ड में एक मकान से 66 प्रतीकात्मक ईवीएम प्रचार सामग्री पकड़ी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रतीकात्मक ईवीएम में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र गोयल का नाम और चिन्ह अंकित था। इस खबर से इतना तो साफ़ हो गया कि पकड़ी गई ईवीएम का मौजूदा चुनाव से कोई सम्बन्ध नहीं है। साथ ही पकड़ी गई ईवीएम किसी बीजेपी नेता के घर से बरामद नहीं की गई है। पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से यह पता चला कि साल 2018 में राजस्थान से पकड़ी गयी 66 नकली ईवीएम वाली खबर हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2018 की है। https://www.patrika.com/ajmer-news/police-caught-66-symbolic-evm-promotion-material-3797007/ https://twitter.com/Amitjanhit/status/1071607516696592385 https://twitter.com/Kamlesh81072307/status/1330140060864417795किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software