About: http://data.cimple.eu/claim-review/19828f9ba7b9286f05e001ec7547d7677eebf6b073b1f6107ebda0eb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कर्नाटक विधानसभा चुनाव का नहीं, बंगाल के स्थानीय चुनाव के मतदान का है वायरल वीडियो वायरल वीडियो कर्नाटक नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का है। साल 2022 में जब बंगाल में नगर निकाय चुनाव हुए थे, यह वीडियो उसी दौरान का है। - By: Pragya Shukla - Published: May 16, 2023 at 03:03 PM - Updated: May 16, 2023 at 03:54 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर मतदान केंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मतदान कर्मी लोगों को ईवीएम तक जाने ही नहीं दे रहे हैं और वो खुद बटन दबा कर वोट डाल रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को कर्नाटक चुनाव का बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने जब वायरल वीडियो की जांच की तो पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो कर्नाटक नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का है। साल 2022 में जब बंगाल में नगर निकाय चुनाव हुए थे, यह वीडियो उसी दौरान का है। क्या हो रहा है वायरल ? ट्विटर यूजर ‘टी बी जया कुमार सिंह’ ने 15 मई 2023 को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कर्नाटक राज्य में ऐसे दादागिरी से वोटिंग बूथ पर कारनामे हुए बोगस वोटिंग* *क्या इसकी जांच और सख्त कार्यवाही होगी.. पूछता है सारा भारत।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने गूगल पर कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कुछ तस्वीरें पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 28 फरवरी 2022 को शेयर करते हुए बंगाली में कैप्शन में लिखा गया है, इस तरह से वोटिंग की जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है। चलिए हम सब मिलकर एक साथ इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो CPIM West Bengal के आधिकारिक पेज पर 27 फरवरी 2022 को शेयर हुआ मिला। विकास के लिए मतदान ! दीदी की छापेमारी जारी है। लेक व्यू स्कूल, बूथ नंबर 108, वार्ड 33, दक्षिण दमदम नगर पालिका। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट के बारे में सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट बंगाली वेबसाइट खबर24×7 पर 27 फरवरी 2022 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बंगाल के नगर निकाय चुनाव की है, जब मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए नजर आए। उन्होंने वोटर्स की जगह खुद ही वोट डाल दिए। वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने हमने दैनिक जागरण के पश्चिम बंगाल के एडिटर जे के वाजपेई से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो बंगाल में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान का है।” पहले भी यह वीडियो गुजरात चुनाव के नाम से वायरल हो चुका है, जिसे इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं। आखिर में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर फरवरी 2012 से ट्विटर पर सक्रिय है। यूजर ने खुद को हैदराबाद का रहने वाला बताया है। यूजर को ट्विटर पर 1,664 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोलिंग बूथ के वायरल वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो कर्नाटक नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का है। साल 2022 में जब बंगाल में नगर निकाय चुनाव हुए थे, यह वीडियो उसी दौरान का है। - Claim Review : कर्नाटक के मतदान केंद्रों पर एक शख्स EVM की बटन को लगातार दबाता रहा। मतदाता को EVM का बटन नहीं दबाने दिया गया। - Claimed By : ट्विटर यूजर ‘टी बी जया कुमार सिंह’ - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software