About: http://data.cimple.eu/claim-review/1a5508ca2de2a8d988ffce996e414b9a5d610e69c97061288af165b7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : ग्रीस के शहर सेंटोरिनी के नाम से वायरल ये तस्वीर AI-Generated है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से बनाई गई है। - By: Pallavi Mishra - Published: May 23, 2024 at 03:32 PM - Updated: May 23, 2024 at 03:40 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में एक शहर को दिखाया गया है, जिसमें हर इमारत से निकलते सीढ़ीनुमा पूल दिख रहे हैं, जो एक बड़े स्विमिंग पूल में मिल रहे हैं। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह ग्रीस का एक शहर सेंटोरिनी है। विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की जांच की। पड़ताल में पाया कि ये असली नहीं है। यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से बनाई गई है। क्या हो रहा है वायरल ? थ्रेड्स यूजर afroaira (आर्काइव लिंक) ने 23 मई 2024 को इस तस्वीर को शेयर किया। साथ में लिखा Santorini, Greece. पड़ताल वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने इस तस्वीर को ठीक से देखा। तस्वीर में मौजूद लोगों को गौर से देखने पर हर किसी में किसी न किसी प्रकार की विकृति नजर आती है। हमें शक हुआ कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर बनाया गया हो सकता है। गूगल रिवर्स इमेज से ढूंढ़ने पर हमें यह तस्वीर amazinghotel.s नाम के इंस्टाग्राम पेज पर मिली, जहाँ इसे AI निर्मित बताया गया था, और इसका आर्टिस्ट क्रेडिट @_prspctivs नाम के इंस्टाग्राम हैंडल को दिया गया था। हमें @_prspctivs नाम के इंस्टा हैंडल पर ये और इससे मिलती जुलती कई तस्वीरें मिलीं। यह पेज पूरी तरह AI निर्मित तस्वीरों के लिए समर्पित है। पुष्टि करने के लिए हमने वायरल तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनी तस्वीरों को चेक करने वाले टूल हगिंग फेस की मदद से चेक किया। इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना 74 % निकली। एआई टूल की मदद से बनी तस्वीरों को चेक करने वाली दूसरी वेबसाइट AI or Not पर भी इसे AI निर्मित बताया गया। हमने इस विषय में एआई विशेषज्ञ अजहर माचवे से बात की। उन्होंने बताया कि यह एआई से बनी तस्वीर है और एक सिंपल से प्रॉम्प्ट से ऐसी तस्वीरें बनाई जा सकती हैं। इसके बाद हमने ग्रीस के शहर सेंटोरिनी की तस्वीरें ढूंढी, हमें इस शहर की बहुत-सी तस्वीरें मिलीं, मगर ऐसी वायरल तस्वीर जैसे स्विमिंग पूल वाली कोई तस्वीर नहीं मिली। अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर afroaira के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 15000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एआई से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से बनाई गई है। - Claim Review : ग्रीस के शहर सेंटोरिनी की तस्वीर - Claimed By : Threads user - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software