About: http://data.cimple.eu/claim-review/1b47ad1db71233cb9827feea7c36e129496314d3a595ab3afeff91b6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim रिपब्लिक टीवी ने अपने ओपिनियन पोल में हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दी बढ़त. Fact नहीं, वायरल ग्राफिक्स फर्जी है. सोशल मीडिया पर एक ग्राफ़िक वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि रिपब्लिक टीवी ने अपने ओपिनियन पोल में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को बढ़त दी है और आम आदमी पार्टी को 15-20 सीटें दी है. हालांकि हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल ग्राफिक्स फर्जी है, रिपब्लिक टीवी ने ऐसा कोई ओपिनियन पोल अभी तक नहीं किया है. वायरल ग्राफ़िक में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए ओपिनियन पोल में कुल 90 सीटों में से भाजपा को 26-36 सीटें, कांग्रेस को 35-40 सीटें, आम आदमी पार्टी को 15-20 सीटें और अन्य को 0-2 सीट दी गई है. वायरल ग्राफ़िक में यह भी दावा किया गया है कि ये आंकड़े रिपब्लिक टीवी और एग्जिट पोल करने वाली एजेंसी मैट्रिज ने किए हैं. Fact Check/Verification Newschecker ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले वायरल ग्राफ़िक की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया. इस दौरान हमें इसी तरह के टेम्पलेट वाली ग्राफिक्स न्यूज वेबसाइट ईटीवी भारत की वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले 1 जून 2024 को प्रकाशित मिली. हालांकि इस ग्राफ़िक में यह दिखाया गया था कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को लेकर हुए एग्जिट पोल्स में रिपब्लिक और मैट्रिज के साझा सर्वे ने भाजपा को 7-9 सीटें, कांग्रेस को 1-3 सीटें दी थी. इसके अलावा, जेजेपी और आईएनएलडी को कोई भी सीट नहीं दी गई थी. वायरल ग्राफिक का मिलान असल ग्राफिक से किया तो कई सारे अंतर भी देखने को मिले, जिसे आप नीचे देख सकते हैं. इसके बाद हमने यह भी पता करने की कोशिश की कि क्या आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रिपब्लिक और मैट्रिज ने कोई साझा सर्वे या ओपिनियन पोल किया है. इस दौरान हमें इस संबंध में कोई रिपोर्ट या ग्राफिक्स नहीं मिली. ज्यादा जानकारी के लिए हमने रिपब्लिक टीवी के एक अधिकारी से संपर्क किया. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह ग्राफिक फेक है और हमने अभी तक कोई भी सर्वे नहीं किया है. Conclusion हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ़ है कि रिपब्लिक टीवी द्वारा अपने ओपिनियन पोल में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस को बढ़त देने और आप को 15 से ज्यादा सीटें देने वाला वायरल ग्राफिक फर्जी है. Result: False Our Sources Template on ETV news website Telephonic Conversation with Republic TV किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software