About: http://data.cimple.eu/claim-review/1b7adc6f50bcb5330718e78589f1f3a6b0b322473aaed89755c7601e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • इटली का पुराना वीडियो जयपुर LPG टैंकर ब्लास्ट के दावे से वायरल बूम ने पाया कि वायरल वीडियो अगस्त 2018 में इटली में हुई एक घटना का है. इसका जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट हादसे से कोई संबंध नहीं है. सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना का एक वीडियो वायरल है. इसमें हाइवे पर एक टैंकर की ट्रक से टक्कर और उसके बाद हुए जोरदार विस्फोट होता नजर आता है. यूजर इस वीडियो को जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे का वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं. बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो अगस्त 2018 में इटली में हुई एक घटना का है. इटली के बैलोनी में एयरपोर्ट के पास मोटरवे ब्रिज पर एक टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई थी, जिससे एक बड़ा विस्फोट हो गया था और भीषण आग लग गई थी. गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2024 को जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे एलपीजी टैंकर और ट्रक के बीच एक भीषण टक्कर हो गई थी. इससे एक जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें दूर तक फैल गईं. इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 14 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जयपुर में गैस गाड़ी और पेट्रोल गाड़ी का आपस में टकराव से बहुत बड़ा हादसा हुआ.' फैक्ट चेक वायरल वीडियो इटली का है बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल लेंस से सर्च किया. हमें The Sun मीडिया आउटलेट के यूट्यूब चैनल पर 7 अगस्त 2018 को शेयर किया गया वीडियो क्लिप मिला, हालांकि यह वायरल वीडियो का मिरर वर्जन था. The Sun के मुताबिक, यह वीडियो इटली के बैलोनी शहर में हुए एक हादसे का था. इसी से संकेत लेकर कीवर्ड से सर्च करने पर हमें इस इस घटना कई मीडिया रिपोर्ट (डेली मेल, AFP News Agency) मिलीं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के बैलोनी में 6 अगस्त 2018 को एयरपोर्ट के पास मोटरवे ब्रिज पर एक टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई थी, जिससे एक बड़ा विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई. इस हादसे दो लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इटली की स्टेट पुलिस (Polizia di Stato) ने भी अपने एक्स हैंडल पर इस दुर्घटना का वीडियो शेयर किया था. हालांकि इन सभी रिपोर्ट में शेयर किया गया वीडियो वायरल वीडियो की तुलना में मिरर वर्जन है. इसके अलावा जयपुर टैंकर ब्लास्ट हादसा तड़के साढ़े पांच बजे के आसपास हुआ था. हादसे के सीसीटीवी विजुअल (यहां और यहां) में अंधेरा भी नजर आ रहा है, जबकि इटली वाला वायरल वीडियो दिन के समय का है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software