About: http://data.cimple.eu/claim-review/1da03767e3c0d099f3a39948329606b8c7fc5378dcdb428f583fa3e9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अनंत अंबानी की शादी के मौके पर 5000 रुपए देने का वायरल लिंक फर्जी है विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि अनंत अंबानी की शादी के मौके पर मुकेश अंबानी की तरफ से सभी भारतीयों को 5000 रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। वायरल लिंक फेक है। यूजर्स इस लिंक पर क्लिक ना करें। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 15, 2024 at 05:17 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अनंत अंबानी की प्री वेडिंग से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ मुकेश अंबानी की तस्वीर लगी हुई है। दावा किया जा रहा है कि मुकेश अंबानी की तरफ से उनके बेटे की शादी के मौके पर सभी भारतीयों को 5000 रुपए दिए जा रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया है। अनंत अंबानी की शादी के मौके पर 5000 रुपए नहीं दिए जा रहे। यूजर्स से ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें। ऐसा करने से वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Pick Quick PK’ ने (आर्काइव लिंक) वायरल लिंक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Jio दे रहा सभी लोगो को ₹5000 तक का गिफ्ट ” पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ है : मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी के मौके पर भारतीयों को 5000 रुपए दे रहे हैं। पोस्ट के साथ एक लिंक भी शेयर किया गया है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट पर नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने पोस्ट में दिए गए लिंक को ध्यान से देखा। पोस्ट में दिए गए लिंक का यूआरएल गेटइटनोक्स डॉट कॉम है, जबकि जियो की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक जियो डॉट कॉम है। इससे साफ़ होता है कि शेयर किया जा रहा लिंक संदिग्ध लिंक है, यूजर्स इस लिंक पर क्लिक ना करें। हमने जियो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को भी चेक किया। हमें यहां भी वायरल दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। इससे पहले भी अनंत अंबानी की शादी से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दावा किया गया था, “अनंत अंबानी की शादी होने की खुशी में मुकेश अंबानी जी दे रहे हैं पूरे भारत को फ्री में ₹749 वाला 3 महीने का फ्री रिचार्ज | तो अभी नीचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें ।” विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की पड़ताल की थी। आप उस फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं। हमने साइबर एक्सपर्ट और इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक किसलय चौधरी से बात की। “उन्होंने लिंक को फर्जी बताया है।” पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर को हमने स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 379 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि अनंत अंबानी की शादी के मौके पर मुकेश अंबानी की तरफ से सभी भारतीयों को 5000 रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। वायरल लिंक फेक है। यूजर्स इस लिंक पर क्लिक ना करें। - Claim Review : मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी के मौके पर भारतीयों को 5000 रुपए दे रहे हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Pick Quick Pk - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software