About: http://data.cimple.eu/claim-review/1e78ae53c19a13434df346b605ad5c67e29e545345d968391ed40c0e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि फ्रांस सरकार ने बकरीद को लेकर एक बयान दिया है। बयान के मुताबिक यह कोई त्यौहार नहीं बल्कि सिर काटने की ट्रेनिंग देने का तरीका है. फ्रांस में बीते दिनों ‘Conflans-Sainte-Honorine’ नामक स्कूल में इतिहास के एक शिक्षक ‘Samuel Paty’ की पैगम्बर मुहम्मद के तथाकथित विवादित कार्टून्स दिखाने की वजह से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस बर्बर घटना के पीछे इस्लामिक कट्टरता को कारण बताते हुए पुलिस ने अब्दुल्लाख अंज़ोरोव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. इस घटना के बाद से ही फ्रांस एवं अन्य इस्लामिक देशों में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. जहां कई इस्लामिक देशों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर यह आरोप लगाया था कि उनके द्वारा उठाये गए कदमों से मुस्लिमों के प्रति नफरत बढ़ रही है तो वहीं इस्लामिक कट्टरता पर अपने सख्त रुख के बाद मैक्रों भारत में दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थकों के लिए पोस्टर ब्वॉय बन गए. इसी क्रम में दक्षिणपंथी विचारधारा के समर्थक कई ट्विटर यूजर्स ने यह दावा किया कि फ्रांस की मौजूदा सरकार ने बकरीद को कोई त्यौहार ना बताते हुए इसे गला काटने की ट्रेनिंग का नाम दिया है. वायरल हुए कई अन्य दावे यहां देखे जा सकते हैं. Fact Check/Verification वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले दावे से संबंधित कुछ कीवर्ड्स के इस्तेमाल से गूगल सर्च किया। लेकिन इस प्रक्रिया में हमें कोई ऐसी जानकारी प्राप्त नहीं हुई जिससे यह पता चलता हो कि फ्रांस की तत्कालीन सरकार ने बकरीद को लेकर ऐसा कोई बयान दिया है। इसके बाद हमने अन्य कीवर्ड्स के साथ भी गूगल सर्च किया जहां हमें इस बात के कई सबूत बतौर वीडियो प्राप्त हुए जहां देखा जा सकता है कि फ्रांस में ईद उल-अज़हा यानि बकरीद काफी धूमधाम से मनाई जाती है. गूगल सर्च से प्राप्त परिणामों में एक वीडियो हाल फिलहाल का है तो वहीं दूसरा वीडियो साल 2016 का है। लेकिन दोनों ही वीडियोज को देखने पर यह बात तो साफ़ हो जाती है कि फ्रांस में मुस्लिम त्यौहारों को लेकर किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं है. इसके बाद हमें ‘Morocco World News’ में प्रकाशित एक लेख भी मिला जिसमे यह जानकारी दी गई है कि फ्रांस में कोरोनावायरस महामारी के बावजूद भी वहां की सरकार ने मुस्लिमों को ईद उल-अज़हा यानि बकरीद मनाने की इजाजत दी थी. इसके बाद हमें ‘RUPTLY’ नामक एक वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख भी प्राप्त हुआ जहां फ्रांस में Mauritian Muslim Association के अध्यक्ष के हवाले से यह खबर दी गई है कि देश में महामारी के बावजूद ईद उल-अज़हा मनाने की इजाजत दी गई थी. https://www.ruptly.tv/en/videos/20200731-070-France–Hundreds-celebrate-Eid-al-Adha-on-football-field-outside-Paris इसके इतर हमें कई ऐसे सबूत मिले जिनसे यह बात साफ़ हो जाती है कि फ्रांस में ईद उल-अज़हा को काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस तरह हमारी पड़ताल में यह बात साफ़ हो जाती है कि फ्रांस की मौजूदा सरकार ने बकरीद को सिर काटने की ट्रेनिंग वाला त्यौहार नहीं बताया है. Result: False Sources: किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें:9999499044या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software