About: http://data.cimple.eu/claim-review/1ea44b03c83e4179fc227635a51ff2489fc5ec2ab41f7c48ad61018b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद नरेंद्र मोदी को भाजपा ने मार्गदर्शक मंडल में जगह दी है. Fact नहीं, पीएम मोदी 2014 से ही मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के विरोध के चलते पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में जगह दी गई है. हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि 26 अगस्त 2014 को पहली बार भाजपा ने मार्गदर्शक मंडल की घोषणा की थी, तभी से पीएम मोदी इस समिति में शामिल हैं. वायरल दावे को एक स्क्रीनशॉट के साथ शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल नेताओं का ज़िक्र है. इस मार्गदर्शक मंडल में पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह के नाम शामिल हैं. इस दावे को एक ख़ास तरह के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है “आरएसएस के ज़बरदस्त विरोध के चलते नरेंद्र मोदी जी को भाजपा ने मार्गदर्शक मंडल में जगह दी!” Newschecker ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला तो हमने पाया कि वर्तमान मार्गदर्शक मंडल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह के साथ नरेंद्र मोदी के नाम भी शामिल हैं. इसके बाद हमने यह पता करने की कोशिश की कि पहली बार कब मार्गदर्शक मंडल बनाया गया था तो हमें भाजपा की वेबसाइट पर ही 26 अगस्त 2014 को जारी किया गया प्रेस रिलीज मिला. इस प्रेस रिलीज में लिखा हुआ था कि “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी ने पार्टी की गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु निम्न वरिष्ठ नेताओं की मार्गदर्शक मण्डल के नाते नियुक्ति की है:- श्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्री नरेन्द्र भाई मोदी, श्री लालकृष्ण आडवानी, डाॅ. मुरली मनोहर जोशी, श्री राजनाथ सिंह”. इस दौरान हमने भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bjp.org/ के अलग अलग समय में wayback machine पर हुए आर्काइव को खंगाला तो पाया कि इस वेबसाइट को 1996 से लेकर अब तक करीब 9072 बार आर्काइव किया गया है. इसी दौरान हमने यह भी पाया कि साल 2014 में 29 अगस्त से पहले भाजपा की वेबसाइट पर मार्गदर्शक मंडल नाम का कोई सेक्शन नहीं था. (नीचे 23 अगस्त 2014 को किए गए आर्काइव में आप यह देख सकते हैं) वहीं जब हमने 29 अगस्त 2014 को हुए आर्काइव को देखा तो पाया कि वेबसाइट पर संगठन वाले सेक्शन में “मार्गदर्शक मंडल” वाला एक पेज जोड़ा गया है. इससे यह साफ़ है कि 23 अगस्त 2014 और 29 अगस्त 2014 के बीच वेबसाइट पर यह अपडेट किया गया है. (नीचे आर्काइव पेज का स्क्रीनशॉट देखें.) जब हमने मार्गदर्शक मंडल वाले उक्त पेज को ओपन किया तो पाया कि मार्गदर्शक मंडल में “अटल बिहारी वाजपेयी, नरेन्द्र मोदी, लालकृष्ण आडवानी, डाॅ. मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह के नाम मौजूद हैं. जांच में हमें 27 अगस्त 2014 को द इकोनोमिक टाइम्स की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि मंगलवार 26 अगस्त 2014 को भाजपा संसदीय बोर्ड की घोषणा की गई. संसदीय बोर्ड में अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह नहीं दी गई. इसके बदले तीनों पुराने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में जगह दी गई है. इसके अलावा मार्गदर्शक मंडल में प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ सिंह को भी शामिल किया गया है. हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ़ है कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम मार्गदर्शक मंडल में इसके शुरूआत से ही मौजूद है और लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद पीएम मोदी को इस समिति में शामिल किए जाने का वायरल हो रहा दावा फर्जी है. Our Sources Press release by BJP on 26th August 2014 Archives of BJP website on 23th and 29th August 2014 Article Published by The Economic times on 27th August 2014 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 10, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software