About: http://data.cimple.eu/claim-review/210c0a86b3c341682ac7bee3e1d497e54a0db96b5449d99e204d84e8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : यूपी विधानसभा चुनाव में वायरल हुआ अमित शाह का फर्जी ट्वीट विश्वास न्यूज की पड़ताल में अमित शाह के नाम से वायरल ट्वीट फर्जी निकला। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर सपा गठबंधन के समर्थन पर कोई ट्वीट नहीं किया। शाह के ओरिजनल ट्वीट से छेड़छाड़ करके फर्जी ट्वीट तैयार किया गया। - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 13, 2022 at 01:43 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी समेत देश के पांच राज्यों में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फर्जी खबरों की भी बाढ़ आ रही है। अब केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह का एक फर्जी ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें अमित शाह की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने सपा गठबंधन को समर्थन देने की बात कही है। विश्वास न्यूज ने वायरल ट्वीट की विस्तार से जांच की। यह फर्जी निकला। अमित शाह की ओर से ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया गया है। क्या हो रहा है वायरल जालंधर यादव ने 10 फरवरी को अमित शाह का फेक ट्वीट अपने अकाउंट पर अपलोड करते हुए दावा किया : ‘अमित शाह भी किये सपा गठबंधन का समर्थन।’ फेक ट्वीट में अमित शाह की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया : ‘हम पूरे पश्चिमी UP में घूमे तब हमें गलती का अहसास हुआ है, हम UP हार रहे हैं, राजपूत होने के बावजूद योगी जी को 5 साल मिले थे, ब्राह्मणों को और जाटों को नाराज करने के सिवा उन्होंने कोई कार्य नहीं किया, सभी कार्यकर्ता गठबंधन को वोट दें, जयंत चौधरी जी अच्छे आदमी हैं।’ फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म भी कई अन्य यूजर्स ने इस पोल को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम से वायरल फर्जी ट्वीट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले उनके सोशल मीडिया हैंडल को स्कैन करना शुरू किया। इसके लिए हमने InVID में मौजूद ट्विटर सर्च टूल का सहारा लिया। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हमें 5 फरवरी को 11:13 AM पर अंग्रेजी में एक ट्वीट मिला। इसमें उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता C Janga Reddy के निधन पर श्रद्धांजलि दिया था। इसे यहां देखा जा सकता है। पड़ताल के दौरान विश्वास न्यूज ने अमित शाह के 5 फरवरी को किए गए असली ट्वीट और उसी तारीख व वक्त के साथ वायरल हो रहे ट्वीट का तुलनात्मक अध्ययन किया। हमें पता चला कि अमित शाह के ओरिजनल ट्वीट के साथ छेड़छाड़ करके वायरल ट्वीट तैयार दिया गया। दोनों ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश के प्रवक्ता अवनीश त्यागी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को वॉट्सऐप पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह फेक है। ऐसा कोई ट्वीट अमित शाह की ओर से नहीं किया गया। पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर Jalandhar Yadav की सोशल स्कैनिंग की। पता चला कि यूजर के करीब पांच हजार दोस्त हैं। एक राजनीतिक दल से जुड़े इस यूजर की वॉल पर हमें वायरल कंटेंट काफी दिखा। यूजर यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में अमित शाह के नाम से वायरल ट्वीट फर्जी निकला। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर सपा गठबंधन के समर्थन पर कोई ट्वीट नहीं किया। शाह के ओरिजनल ट्वीट से छेड़छाड़ करके फर्जी ट्वीट तैयार किया गया। - Claim Review : अमित शाह का ट्वीट - Claimed By : फेसबुक यूजर Jalandhar Yadav - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software