About: http://data.cimple.eu/claim-review/234888f8f3fb7e26a6eb5b7f153f7d400497fe8f6a05a0cba6eb416f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मेघन मर्कल की तीन साल पुरानी तस्वीर को क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार से जोड़कर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में मेघन मर्कल और प्रिंसेस डायना की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला। मेघन मर्कल की वायरल तस्वीर साल 2019 की है। जिसे लोग अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। - By: Pragya Shukla - Published: Sep 20, 2022 at 03:34 PM - Updated: Sep 20, 2022 at 04:00 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मेघन मर्कल और प्रिंसेस डायना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मेघन मर्कल क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार पर प्रिंसेस डायना की तरह तैयार होकर पहुंची। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। मेघन मर्कल की वायरल तस्वीर साल 2019 की है। जिसे लोग अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट में ? ट्विटर यूजर Ofentse Mwase ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “ मैं मेघन मर्कल का फैन नहीं हूं, लेकिन जब वो क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार पर प्रिंसेस डायना की तरह तैयार होकर पहुंची। यह काफी अच्छा था।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें यह तस्वीर साल 2021 में प्रकाशित Vogue की एक रिपोर्ट में मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें यह तस्वीर ऑनलाइन फोटो कैटलॉग Alamy की वेबसाइट पर मिली। तस्वीर को नवंबर 2019 में शेयर किया गया था। कैप्शन के मुताबिक, मेघन मर्कल लंदन में शहीदों के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची थी। सर्च के दौरान हमें यह तस्वीर Reuters की फोटो गैलरी में इसी जानकारी के साथ साल 2019 में शेयर मिली। प्रिंसेस डायना की वायरल तस्वीर हमे शटर स्टॉक की वेबसाइट पर अपलोड मिली। कैप्शन के मुताबिक, प्रिंसेस डायना की यह तस्वीर नवंबर 1991 में ली गई थी। जब वो मेमोरियल डे पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची थी। अधिक जानकारी के लिए हमने लंदन की पत्रकार Naomi Canton से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर कई साल पुरानी है और नवंबर महीने की है, क्योंकि इस तरह के कपड़े हम लोग नवंबर महीने में मेमोरियल डे पर पहनते हैं। मेमोरियल डे पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर Ofentse Mwase की सोशल स्कैनिंग की। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर ट्विटर पर दिसंबर 2009 से सक्रिय है। यूजर को 111.4K लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में मेघन मर्कल और प्रिंसेस डायना की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला। मेघन मर्कल की वायरल तस्वीर साल 2019 की है। जिसे लोग अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : मेघन मर्कल, क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार पर प्रिंसेस डायना की तरह तैयार होकर पहुंची। - Claimed By : Ofentse Mwase - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software