About: http://data.cimple.eu/claim-review/23f9df06c1849e98391aebf963cf0e6cb3636a3e74bf0b02a9947de2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact check : MCD स्कूल का निरीक्षण करती आतिशी मार्लेना के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने पाया कि आतिशी मार्लेना ने जिस स्कूल का दौरा किया, वह दिल्ली नगर निगम (MCD) के अंतर्गत आता है, न कि दिल्ली सरकार के। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने जीत हासिल की। दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना कुछ दिनों से एमसीडी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। ये वीडियो उसी का है। - By: Pragya Shukla - Published: Apr 18, 2023 at 05:29 PM - Updated: Apr 18, 2023 at 05:56 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। खराब स्थिति के स्कूल का निरीक्षण करते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल दिल्ली सरकार चलाती है और नई शिक्षा मंत्री आतिशी ने “अनजाने में दिल्ली सरकार की सच्चाई को उजागर कर दिया।” विश्वास न्यूज ने पाया कि आतिशी मार्लेना ने जिस स्कूल का दौरा किया, वह दिल्ली नगर निगम (MCD) के अंतर्गत आता है, न कि दिल्ली सरकार के। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने जीत हासिल की। दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना कुछ दिनों से एमसीडी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। ये वीडियो उसी का है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर अमित शर्मा ने 11 अप्रैल 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ये है शिक्षा मंत्री मनीष शिशोदिया के द्वारा बनाया गया वर्ल्ड क्लास शिक्षा मॉडल, जिसका बखान खुजलीवाल देश -दुनिया मे करते है और अब नई शिक्षा मंत्री अतिशी ही अपने ही शिक्षा मॉडल कि बखिया उधेड़ रही है।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें पूरा वीडियो आम आदमी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो को 10 अप्रैल 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय वजीराबाद गांव में दिल्ली नगर निगम (MCD) के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल का दौरा करने के लिए पहुंची थी। वीडियो में, उन्हें स्कूल के खराब बुनियादी ढांचे और रखरखाव के लिए अधिकारियों को डांटते हुए भी देखा जा सकता है। पड़ताल के दौरान हमें एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर 11 अप्रैल 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होते ही मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय का दौरा पिछले कुछ दिनों से जारी है। आतिशी एमसीडी के कई स्कूलों का दौरा कर वहां पर गंदगी, कूड़ों का ढेर, प्रिंसिपलों की गैर हाजिरी और शिक्षकों की लापरवाही व अन्य समस्याओं को देखकर कई प्रिंसिपलों और और जोन के शिक्षाधिकारियों को चेतावनी दे चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा मंत्री वजीराबाद के एक स्कूल को बुरा हाल देखकर चौंक गईं। अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर पढ़ा जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने दिसंबर 2022 में दिल्ली निकाय चुनाव जीता है। इससे पहले 15 सालों तक बीजेपी सत्ता में थी। एबीपी की एक रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, “एक दिल्ली नगर निगम एक स्वतंत्र बॉडी है। दिल्ली नगर निगम Delhi Municipal Corporation Act, 1957 के प्रावधानों के तहत काम करती है। इसके साथ ही केंद्र सरकार एमसीडी के रोजमर्रा कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। यह दिल्ली सरकार से अलग है। एमसीडी का काम हेल्थ केयर सुविधाओं का ध्यान रखना है और बीमारियों से रोकने के लिए किए जाने वाले रोकथाम पर काम करना है। इसके अलावा 60 फीट से छोटी सड़कों, बाजार में सफाई का काम भी एमसीडी का है। अगर एजुकेशन सेक्टर में देखें तो एमसीडी का एजुकेशन डिपार्टमेंट सिर्फ प्राइमेरी एजुकेशन के लिए काम करता है यानी एमसीडी की प्राइमेरी स्कूलें ही होती हैं। इसके साथ ही सड़क, ओवर ब्रिज, पब्लिक टॉयलेट के मेंटेनेंस का काम एमसीडी का है। इसमें एमसीडी वाटर सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम, स्लम एरिया का विकास, स्ट्रीट लाइट का काम एमसीडी का होता है। दिल्ली में कई पार्किंग स्थान भी एमसीडी के अंडर में आते हैं।” अधिक जानकारी के लिए हमने आम आदमी पार्टी के मीडिया को-ओर्डिनेटर वेद कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। उन्होंने कहा, “यह वीडियो एमसीडी द्वारा संचालित स्कूल का है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली के स्कूलों की हालातों को जानने के लिए दौरे पर निकली है। ये वीडियो उसी दौरान का है।” जांच के अंत में हमने वीडियो को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर अमित शर्मा के अकाउंट की स्कैनिंग की। हमें पता चला कि यूजर नवंबर 2009 से फेसबुक पर सक्रिय है। यूजर के फेसबुक फ्रेंड्स की संख्या 5 हजार और फॉलोअर्स की संख्या 25,652 है। प्रोफाइल स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पाया कि आतिशी मार्लेना ने जिस स्कूल का दौरा किया, वह दिल्ली नगर निगम (MCD) के अंतर्गत आता है, न कि दिल्ली सरकार के। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने जीत हासिल की। दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना कुछ दिनों से एमसीडी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। ये वीडियो उसी का है। - Claim Review : ये है शिक्षा मंत्री मनीष शिशोदिया के द्वारा बनाया गया वर्ल्ड क्लास शिक्षा मॉडल। - Claimed By : फेसबुक यूजर अमित शर्मा - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software