| schema:text
| - Fact Check : विराट कोहली की ‘परिवार के साथ पहली’ तस्वीर असली नहीं, AI जेनरेटेड है
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बच्चों के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है। विशेषज्ञों ने भी इसे AI जेनरेटेड बताया।
By: Pallavi Mishra
-
Published: Feb 19, 2025 at 03:40 PM
-
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें दो बच्चों के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर को असली समझ बहुत से यूजर शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि परिवार के साथ विराट कोहली की ये तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI जेनरेटेड है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर VIRAT KOHLI GOD OF CRICKET ने 17 फरवरी 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली पहली बार परिवार के साथ।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।
पड़ताल
वायरल तस्वीर के बारे में पता करने के लिए हमने तस्वीर को ध्यान से देखा। हमें तस्वीर में बहुत-सी कमियां नजर आयीं। जैसे विराट कोहली के बच्चों की उम्र 4 (वामिका) और 1 (अकाय) साल है, मगर तस्वीर में दिख रहे बच्चे बड़े लग रहे हैं। साथ ही तस्वीर में अनुष्का शर्मा के सीधे हाथ में उंगलियां नहीं हैं और विराट कोहली का सीधा हाथ पीछे की तरफ है मगर लैपटॉप के पास सीधे हाथ की उंगलियां दिख रहीं हैं। उनके बाएं हाथ की उंगलियां लैपटॉप के अंदर से आर-पार हो रहीं हैं। बच्चे टेबल के बीच में से निकल रहे हैं। हमें इस तस्वीर के AI निर्मित होने का शक हुआ।
एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन ने इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत से ऊपर बताई।
एआई इमेज डिटेक्शन टूल साइट इंजिन ने भी इसके एआई निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत बताई।
इस तस्वीर को लेकर हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माकवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “तस्वीर में बहुत-सी कमियां हैं, जिनसे साफ़ होता है कि तस्वीर एआई क्रिएटेड है।”
आपको बताते चलें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और उनके बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। मगर इन दोनों ने अभी तक अपने बच्चों की ऑफिशियली कोई तस्वीर जारी नहीं की है।
अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि फेसबुक VIRAT KOHLI GOD OF CRICKET के 43000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बच्चों के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है। विशेषज्ञों ने भी इसे AI जेनरेटेड बताया।
Claim Review : विराट कोहली की ‘परिवार के साथ पहली’ तस्वीर
-
Claimed By : FB User VIRAT KOHLI GOD OF CRICKET
-
Fact Check : झूठ
-
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
|