About: http://data.cimple.eu/claim-review/2593619435c2df8a92c06f5253ca4d6c480fc755e6456818464aea49     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: इंडोनेशिया के पुराने वीडियो को बांग्लादेश का बताकर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वीडियो का बांग्लादेश से कोई संबंध नहीं है, वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है। - By: Pallavi Mishra - Published: May 27, 2022 at 11:38 AM - Updated: Feb 20, 2024 at 01:42 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी के तेज़ प्रवाह में एक घर को बहते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह बांग्लादेश में हाल में हुई भारी बारिश के बाद का दृश्य है। कुछ पोस्ट्स में इस वीडियो को असम में आए बाढ़ से जोड़कर भी वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वीडियो का बांग्लादेश या असम से कोई संबंध नहीं है, वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ‘বাংলাদেশের লন্ডন সিলেট‘ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “हमारा सिलहट आज ठीक नहीं है।” इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने इनविड टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल की मदद से हमने वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें sg.news.yahoo.com की एक दिसंबर 2021 की खबर में मिला। खबर के मुताबिक, “अनुवादित: इंडोनेशियाई द्वीप लोम्बोक पर भारी बारिश के कारण दो घर बह गए और नष्ट हो गए। सोमवार (6 दिसंबर) को फिल्माए गए फुटेज में घरों को एक के बाद एक धारा में खींचते हुए दिखाया गया है, जिसमें वे एक संकरे पुल के नीचे बहते हुए नज़र आ रहे हैं।” हमें इस वीडियो का स्क्रीनशॉट insider.com की दिसंबर 2021 को प्रकाशित एक खबर में भी मिला। खबर के अनुसार, घटना इंडोनेशिया की है। अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज की फैक्ट चेकर उमम नूर ने इंडोनेशियाई पत्रकार रैंडी मुल्यंतो से संपर्क साधा। मुल्यंतो ने उमम से बात करते हुए कन्फर्म किया कि वीडियो इंडोनेशिया का ही है और 2021 का है। विश्वास न्यूज ने जांच के आखिरी चरण में उस प्रोफाइल की पृष्ठभूमि की जांच की, जिसने वायरल पोस्ट को साझा किया था। हमने पाया कि यूजर ‘বাংলাদেশের লন্ডন সিলেট’ को 395,606 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वीडियो का बांग्लादेश से कोई संबंध नहीं है, वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है। - Claim Review : Our Sylhet is not well toda - Claimed By : বাংলাদেশের লন্ডন সিলেট - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software