About: http://data.cimple.eu/claim-review/26210c09b2e4522a8856ca3c6bf95f2b837dee28d9f373c6ac1aeaa8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सोलापुर में अम्बेडकर जयंती सेलिब्रेशन की साल 2017 की तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल हमारी पड़ताल में यह साफ हुआ कि वायरल हो रही तस्वीर साल 2017 में सोलापुर में हुए अम्बेडकर जयंती के आयोजन की है। इसका कोरोन से कोई संबंध नहीं है। - By: Amanpreet Kaur - Published: Apr 17, 2021 at 07:14 PM - Updated: Jun 18, 2021 at 12:27 AM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सड़क पर भारी भीड़ नजर आ रही है और बीच में सजी हुई झांकियां व एक तरफ नीले रंग का शामियाना दिख रहा है। वायरल पोस्ट में इस तस्वीर के जरिए यह दर्शाने की कोशिश की जा रही है कि कुंभ मेले पर सवाल उठाने वाले लोगों को कोरोना के दौरान मनाई गई भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कोई एतराज नहीं है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट में किए गए दावे को गलत पाया। दरअसल वायरल तस्वीर साल 2017 में महाराष्ट्र के सोलापुर में मनाई गई भीमराव अम्बेडकर जयंती की है। इसका कोरोना से कोई संबंध नहीं है। सोलापुर में हर साल अम्बेडकर जयंती ऐसे ही धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन पिछले साल व इस साल कोरोना के चलते वहां इस तरह का कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ है। क्या है वायरल पोस्ट में? ट्विटर यूजर Er. Durgesh Pandey ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: जिनको #कुंभ मेले में #कोरोना दिखता है और #अम्बेडकर जयंती में कोरोना में नहीं दिखा उनको भीमटा कहते है। कोरोना हर जगह है ***। पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से ढूंढा। हमें 7 AIMS नाम के एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर 24 अप्रैल 2017 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। इस वीडियो में एक मिनट से दिख रहा दृश्य वायरल तस्वीर से हूबहू मेल खाता है। वायरल तस्वीर में भी दाहिने तरफ “आनंद बौद्ध मंडल” का बैनर नजर आता है और यही बैनर इस वीडियो में भी दिखाई दे रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो के साथ टाइटल में अम्बेडकर जयंती सोलापुर 2020 जयंती एट होम 2017 फ्लैश बैक्स लिखा हुआ दिखता है। वायरल तस्वीर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने सोलापुर सदर बाजार पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सीनियर इंस्पेक्टर कमलाकर वसंत पाटिल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर पुरानी है, क्योंकि कोरोन के संक्रमण साल 2020 व इस साल अम्बेडकर जयंती पर कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ है। हालांकि, पिछले साल भी और इस साल अम्बेडकर जयंती को सेलिब्रेट करने के लिए कई जगहों से कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन की खबरें भी सामने आईं, लेकिन वायरल हो रही तस्वीर इस साल की नहीं है। अब बारी थी ट्विटर पर इस पोस्ट को साझा करने वाले यूजर Shahin Patel की प्रोफाइल को स्कैन करने का। प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर पेशे से इंजीनियर है और खबर लिखे जाने तक इसके ट्विटर अकाउंट पर 831 फॉलोअर्स थे। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में यह साफ हुआ कि वायरल हो रही तस्वीर साल 2017 में सोलापुर में हुए अम्बेडकर जयंती के आयोजन की है। इसका कोरोन से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : कुंभ मेले पर सवाल करने वालों को कोरोना के दौरान भीमराम अम्बेडकर जयंती मनाने पर कोई परेशानी नहीं है - Claimed By : twitter user:Er. Durgesh Pandey - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software