About: http://data.cimple.eu/claim-review/270a17387fb414c6b416c223955dbdd389bdbdd6456a0eb38ccfbfae     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: अर्जेंटीना के वीडियो को फिर से केरल का बता कर किया जा रहा है वायरल हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वायरल वीडियो 2014 का है और अर्जेंटीना का है। इस वीडियो का केरल से कोई लेना-देना नहीं है। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 9, 2020 at 02:35 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े से पंछी को पंख फैलाते देखा जा सकता है। वीडियो में पंछी पहले तो कुछ देर अपने पंखों को फड़फड़ाता दिखता है और फिर उड़ जाता है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह वीडियो केरल का है। विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की पहले भी जांच की थी। उस समय हमारी पड़ताल में हमने पाया था कि यह वीडियो 2014 का है और अर्जेंटीना का है। क्याा हो रहा है वायरल Ye GONDA Hai BOSS नाम के एक फेसबुक पेज ने इस 2 मिनट 30 सेकंड के वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “रामायण में जिसका वर्णन है वही जटायू पक्षी है ये, ता उम्र किसी को एक बार भी दर्शन नहीं होते लेकिन यह जटायू पक्षी केरल के एक जंगल मे दिखाई दिया..” वायरल पोस्ट का आकाईव वर्जन यहां देखें। पड़ताल इस दावे की जांच करने के लिए हमने इस वीडियो को InVID टूल पर डाल कर इसके कीफ्रेम्स निकाले थे और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया था। इस सर्च में हमारे हाथ Denise vieira pinto नाम के एक चैनल द्वारा Apr 12, 2014 को पब्लिश किया गया 6 मिनट 21 सेकंड का एक यूट्यूब वीडियो लगा था। यह वीडियो वायरल वीडियो का विस्तृत संस्करण था। वीडियो के साथ टाइटल लिखा था “Liberation Condor”। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि इस गिद्ध को एक पिंजरे से निकाला जाता है और इसके बाद ये गिद्ध कुछ देर अपने पंख फड़फड़ाता है फिर उड़ जाता है। इसके बाद हमें यह खबर द डोडो वेबसाइट पर मिली थी, जिसमें लिखा था- “इस गिद्ध का नाम सयानी है। सयानी को दिसंबर 2012 में कैटामार्का, अर्जेंटीना में गंभीर हालत में पाया गया था। स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की मदद से सयानी को एक साल के लिए इलाज के लिए ब्यूनस आयर्स चिड़ियाघर भेजा गया था। और अंत में, पाए जाने के 16 महीने बाद इसे जंगल में छोड़ दिया गया।” वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो केरल का है। इसलिए हमने पुष्टि के लिए केरल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के PRO कृष्णा कुमार से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया, “यह वीडियो काफी समय से केरल के नाम से वायरल हो रहा है मगर असल में यह वीडियो केरल का नहीं है।” पूरी पड़ताल यहां पढ़ें। इस पोस्ट को फेसबुक पेज Ye GONDA Hai BOSS ने साझा किया था। इस पेज के 108,768 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वायरल वीडियो 2014 का है और अर्जेंटीना का है। इस वीडियो का केरल से कोई लेना-देना नहीं है। - Claim Review : रामायण में जिसका वर्णन है वही जटायू पक्षी है ये, ता उम्र किसी को एक बार भी दर्शन नहीं होते लेकिन यह जटायू पक्षी केरल के एक जंगल मे दिखाई दिया.. - Claimed By : Ye GONDA Hai BOSS - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software