About: http://data.cimple.eu/claim-review/272f37aca0d9e9d19f482c9abcb3a25afdc5a6ae26cd49ac48385436     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर जापान के हिराशिमा में आयोजित हुए G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अलग-अलग देशों के नेता साथ में फोटो खिंचवाते और एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अकेले खड़े दिख रहे हैं. क्या है दावा?: कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि इस समिट में बाकी नेताओं ने पीएम मोदी को 'अनदेखा' या इग्नोर कर दिया है. सच क्या है?: असल में ये एक क्लिप्ड वीडियो है यानी एक बड़े वीडियो का आधा-अधूरा या छोटा सा हिस्सा भर है. हिरोशिमा में आयोजित हुए G7 शिखर सम्मेलन की तस्वीरों और वीडियो के लंबे वर्जन में देखा जा सकता है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और जापानी के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ग्रुप फोटो खिंचवाने के बाद पीएम मोदी से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. हमने सच का पता कैसे लगाया?: वायरल वीडियो में स्टेज पर 'G7 HIROSHIMA SUMMIT 2023' लिखा दिख रहा है. हमने G7 शिखर सम्मेलन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 मई के आसपास के विजुअल चेक किए. हमने पाया कि ग्रुप फोटो के लिए पीएम मोदी स्टेज पर जाते हैं और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों उनका स्वागत करते नजर आते हैं. इसके अलावा, हमें स्टॉक इमेज वेबसाइट Getty Images पर भी एक फोटो मिली, जिसमें पीएम मोदी और मैक्रों एक साथ स्टेज पर आते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी और मैक्रों की आपस में बात करते हुए ऐसी और भी कई तस्वीरें Getty Images पर अपलोड की गई थीं. इस आयोजन में 23 नेताओं के साथ एक 'फैमिली फोटो' ली गई. वायरल वीडियो इसी दौरान का है. इसके अलावा, हमने इस वीडियो के लंबे वर्जन को चेक किया. हमें न्यूज एजेंसी ANI की ओर से अपलोड किया गया एक वीडियो मिला. 20 मई को शेयर किए गए इस वीडियो का टाइटल था, "Leaders of G7 and guest countries pose for a 'family photo'". वीडियो के 52वें सेकेंड पर, पीएम मोदी और जापान के पीएम फुमियो किशिदा को आपस में बात करते और स्टेज से उतरते देखा जा सकता है. निष्कर्ष: साफ है कि हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन का एक आधा-अधूरा वीडियो इस गलत संदर्भ से शेयर किया जा रहा है कि पीएम मोदी को 'अनदेखा' किया गया. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software