About: http://data.cimple.eu/claim-review/27ae0d9a58cd83f5544687ab2a37d5c63a3f47620f8a610f69c3aa7f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि अजमेर की दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) का सर्वे करने वाले अधिकारी को हार्ट अटैक आया है. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. अजमेर दरगाह का कोई भी सर्वे यह रिपोर्ट लिखे जाने तक नहीं हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर समेत देश के अन्य धार्मिक स्थलों के सर्वे पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे जुड़े कीवर्ड्स इंटरनेट पर ढूंढे लेकिन हमे ऐसी कोई खबर नहीं मिली. हालांकि खबर के महत्व को देखते हुए अगर ऐसी कोई घटना घटित हुई होती तो अखबार की सुर्खियों में जरूर होती. इस घटना की पुष्टि के लिए हमने अजमेर में दरगाह थाने में संपर्क किया, जहां अजमेर पुलिस ने हमसे इस बात की पुष्टि कि की दगाह में अब तक किसी भी तरह का सर्वे नहीं हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि उनके पास दरगाह मामले से जुड़े किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की सूचना नहीं मिली है. दरगाह प्रबंधक से बातचीत: अंजुमन सैय्यद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने टीम वेबकूफ को बताया कि, "दरगाह या ढाई दिन के झोपड़े में किसी भी तरह का कोई सर्वे नहीं हुआ है. यह सुब झूठ है. सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी तरह की कार्यवाही पर रोक लगा दी है." ABP न्यूज में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर 2024 को प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर सुनवाई करते हुए मंदिर-मस्जिद से जुड़े नए मुकदमे दाखिल करने पर रोक लगा दी. साथ ही सर्वे पर भी स्टे लगा दिया है. अजमेर दरगाह में सर्वे होने की कोई भी खबर इंटरनेट पर मौजूद नहीं है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software