About: http://data.cimple.eu/claim-review/2931eafaef5117f1ff054c29e8bc9acac8f027f922803ff6cd48a757     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check : मनमोहन सिंह के बर्थडे से नहीं है इस वीडियो का संबंध, दावा भी फर्जी है विश्वास न्यूज की पड़ताल में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को लेकर की जा रही पोस्ट फर्जी साबित हुई। कांग्रेस के स्थापना दिवस के वीडियो को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है। 27 दिसंबर 2018 के इस वीडियो में दोनों नेताओं ने मिलकर केक काटा था। - By: Ashish Maharishi - Published: Sep 27, 2021 at 06:17 PM - Updated: Sep 27, 2021 at 06:19 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी को मनमोहन सिंह की मदद करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को गलत संदर्भ के साथ वायरल करते हुए यह कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह अपने जन्मदिन का केक भी खुद नहीं काट सकते हैं। विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी ऐसी ही एक पोस्ट की जांच की थी। तब हमें पता चला कि दरअसल कांग्रेस के फाउंडेशन डे के एक वीडियो को हर बार गलत और फर्जी दावे के साथ वायरल किया जाता रहा है। हमारी जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर कृष्ण कृष्णा ने नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब नाम के एक ग्रुप में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी का वीडियो अपलोड करते हुए अंग्रेजी में लिखा : “He was not able to cut even his birthday cake on his own?!” वीडियो में राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री की मदद करते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। इस वीडियो को फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी वायरल किया जा रहा है। पड़ताल विश्वास न्यूज एक बार पहले भी वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की जांच कर चुका है। उस वक्त हमें यह वीडियो कई न्यूज वेबसाइट और यूट्यूब चैनलों पर मिला। कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर 27 दिसंबर 2018 को अपलोड करते हुए बताया गया कि यह वीडियो उस वक्त का है, जब कांग्रेस के फाउंडेशन डे के दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केक काट रहे थे। ओरिजनल वीडियो नीचे देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज से बातचीत में कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने बताया कि मनमोहन सिंह का यह वीडियो हर बार वायरल होता रहता है। यह पूरी तरह फर्जी पोस्ट है। पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। हमें पता चला कि यूजर के पांच सौ से ज्यादा फ्रेंड है। इससे ज्यादा जानकारी हमें इस अकाउंट से नहीं मिली। पिछली पड़ताल को विस्तार से यहां देखा जा सकता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को लेकर की जा रही पोस्ट फर्जी साबित हुई। कांग्रेस के स्थापना दिवस के वीडियो को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है। 27 दिसंबर 2018 के इस वीडियो में दोनों नेताओं ने मिलकर केक काटा था। - Claim Review : He was not able to cut even his birthday cake on his own - Claimed By : फेसबुक यूजर कृष्ण कृष्णा - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software