About: http://data.cimple.eu/claim-review/29b26be8a92f806d8cbaba92dc1cacbf7781feb2e8879eecaba236ed     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : उत्तराखंड में एक शख्स की चप्पलों से पिटाई का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल पुरानी घटना से जुड़े वीडियो को अब चुनाव के बीच दुष्प्रचार की मंशा से वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। - By: Ashish Maharishi - Published: May 29, 2024 at 02:57 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। देश में लोकसभा चुनाव के बीच एक शख्स की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें एक महिला को एक नेता को पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एबीपी न्यूज की एक खबर की क्लिप भी जोड़ी गई है। इसमें बताया गया कि उत्तराखंड में भाजपा नेता की एक महिला ने पिटाई की है। नेता का नाम अश्विनी अरोड़ा बताया गया। जिस तरह से इस वीडियो को हाल के दिनों में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया, उससे यह हालिया घटना प्रतीत हो रही है। विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। दरअसल, पुरानी घटना से जुड़े वीडियो को अब चुनाव के बीच दुष्प्रचार की मंशा से वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। वर्ष 2018 में यूपी पुलिस के अफसर की पत्नी ने बीजेपी कार्यकर्ता की चप्पल से पिटाई की थी। मामला सामने आने के बाद आरोपी को पार्टी से निकाल दिया गया था। उसी वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Sayed Mohammad Tariq Zafar ने 22 मई को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई। अपनी बहन बेटियों से छेड़खानी कर रहा था। देश बहुत सुरक्षित हाथों में है। यही इनका नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।” फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। पोस्ट को सच समझकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए सबसे पहले यूट्यूब पर कीवर्ड टाइप करके सर्च किया। हमें वनइंडिया हिंदी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर असली वीडियो मिला। इसे 8 अक्टूबर 2018 को अपलोड करते हुए अंग्रेजी में बताया गया कि उत्तराखंड में भाजपा नेता अश्विनी अरोड़ा की चप्पलों से पिटाई हुई। एक आईएएस अफसर की पत्नी ने चप्पलों से उसकी पिटाई की। गूगल ओपन सर्च के दौरान हमें अमर उजाला डॉट कॉम की वेबसाइट पर एक खबर मिली। इसे 8 अक्टूबर 2018 को पब्लिश इस खबर में वायरल वीडियो का भी इस्तेमाल किया गया। खबर में लिखा गया, “उत्तराखंड के बीजेपी नेता अश्विनी अरोड़ा की एक महिला ने चप्पल से पिटाई कर दी। अश्विनी अरोड़ा पर एक IAS की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसने पुलिस के सामने ही उन्हें चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।” सर्च के दौरान हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली। 8 अक्टूबर 2018 को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता को पार्टी से निकाल दिया। खबर में आगे बताया गया कि जिस महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई की, वह किसी आईएएस अफसर की पत्नी नहीं, बल्कि यूपी पुलिस के अफसर की पत्नी थीं। गूगल सर्च के दौरान हमें पुराना वीडियो 29 अक्टूबर 2018 को एक फेसबुक अकाउंट पर भी मिला। हमारी अब तक की पड़ताल से साबित हुआ कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के एक बीजेपी कार्यकर्ता की यूपी पुलिस के अफसर की पत्नी ने पिटाई की थी। घटना 2018 की है। पुराने वीडियो को अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के दौरान दैनिक जागरण, हल्द्वानी के प्रभारी आशुतोष सिंह से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। हाल-फिलहाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वायरल वीडियो पुरानी घटना से जुड़ा हुई है। फेसबुक यूजर Sayed Mohammad Tariq Zafar की जांच में पता चला कि यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। यह अकाउंट अक्टूबर 2011 को बनाया गया था। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि उत्तराखंड का पुराना वीडियो लोकसभा चुनाव को देखते हुए दुष्प्रचार की मंशा से वायरल किया जा रहा है। उत्तराखंड में एक बीजेपी कार्यकर्ता की एक महिला ने 2018 में पिटाई कर दी थी। उसी घटना के वीडियो को अभी का बताकर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई - Claimed By : FB User Sayed Mohammad Tariq Zafar - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software