About: http://data.cimple.eu/claim-review/2a34a73be923618b73062988bea234e2a3dd14dc36b2420f62cfc331     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में शिवराज हिंदू साधुओं से बीजेपी के पक्ष में विधानसभा चुनाव में प्रचार करने को कह रहे हैं. मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग हो चुकी है. . वायरल वीडियो में साधू-संत शिवराज के आग्रह को नकारते दिख रहे हैं. क्या ये सच है ? : ये वीडियो एडिटेड है. असली वीडियो साल 2020 का है और इसमें शिवराज सिंह चौहान साधू-संतों से कोरोना महामारी के बारे में चर्चा करते दिख रहे हैं. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : मामले से जुड़े कीवर्ड्स के साथ विजुअल्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक फेसबुक पेज से 28 अप्रैल 2020 का एक वीडियो मिला. और ये वीडियो शिवराज के फेसबुक पेज से लाइव स्ट्रीम किया गया था. वीडियो में शिवराज कोरोना महामारी पर बात करते दिख रहे हैं. ये पूरा लाइव स्ट्रीम हमने देखा, इसमें कहीं भी शिवराज ने साधुओं से चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने को नहीं कहा. पूरे वीडियो में वो हिस्सा 00:35 सेकंड पर आता है जो वायरल हो रहा है. यहां शिवराज सिंह चौहान साधू - संतों का परिचय कराते हैं और ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका स्वागत करते हैं. Punjab Kersari, Dainik Bhaskar और IBC24 की साल 2020 की रिपोर्ट्स में ये वीडियो देखा जा सकता है. हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें बताया गया हो कि शिवराज ने साधू-संतों से बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने को कहा. निष्कर्ष : मतलब साफ है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एडिटेड और 3 साल पुराना वीडियो एमपी के हालिया चुनाव से जोड़कर इस गलत दावे से वायरल है कि उन्होंने साधुओं से बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने को कहा. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software