About: http://data.cimple.eu/claim-review/2acec5220260c470cd17584f478274af9e2c77fd11c5e83391a02401     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नहीं पहुंचे कैंची धाम, गलत दावा वायरल विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वायरल तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर जनवरी 2023 की है, जब दोनों ऋषिकेश स्थित आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे और उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया था। जिसे कुछ यूजर्स गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Aug 28, 2024 at 10:50 AM - Updated: Aug 28, 2024 at 04:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें अनुष्का और विराट को नीम करोली बाबा की मूर्ति के सामने बैठे देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट-अनुष्का कैंची धाम पहुंचे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कि यह तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर साल 2023 की है, जब विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश स्थित आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे थे। असली फोटो को एडिट कर कुछ लोग गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक पेज Neem Karoli Baba ने (आर्काइव लिंक) 24 अगस्त को पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे कैंची धाम नीम करोली महाराज का लिया आशीर्वाद!! जय श्री राम !! !! जय गुरुदेव !!जय श्री राम” कई अन्य यूजर्स ने भी इस पोस्ट को समान दावे से शेयर किया है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें असली तस्वीर से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। 30 जनवरी 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश स्थित आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे थे और उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया था। सर्च के दौरान हमें असली तस्वीर से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट लाइव हिंदुस्तान के यूट्यूब चैनल पर मिली। 31 जनवरी 2023 को अपलोड रिपोर्ट में बताया गया, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश के एक आश्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने गुरु दयानंद सरस्वती आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। असली तस्वीर से जुड़ी रिपोर्ट को अन्य कई न्यूज वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। सर्च के दौरान हमें कई न्यूज रिपोर्ट मिली, जिनमें अनुष्का शर्मा के मुंबई लौटने के बारे में बताया गया है। bollywoodshaadis.in की वेबसाइट पर 22 अगस्त 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है, अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘स्लर्प फार्म्स’ की एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक कॉन्टेस्ट के बारे में बताया गया है। इस कॉन्टेस्ट में फैंस को मुंबई में अनुष्का शर्मा से मिलने का मौका मिलेगा। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि अनुष्का से यह मुलाकात वर्चुअल होगी या व्यक्तिगत रूप से।” अनुष्का शर्मा के मुंबई लौटने से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां देखी जा सकती है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल तस्वीर में दिख रही नीम करोली बाबा की तस्वीर को सर्च किया। हमने फोटो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज पर अपलोड किया। हमें तस्वीर commons.wikimedia.org की वेबसाइट पर मिली। दी गई जानकारी के अनुसार, यह मूर्ति राम दास लाइब्रेरी, ओमेगा इंस्टीट्यूट फॉर होलिस्टिक स्टडीज, राइनबेक, न्यूयॉर्क में है। हमें यह तस्वीर flickr.com की वेबसाइट पर भी मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने दैनिक जागरण,ऋषिकेश के रिपोर्टर दुर्गा प्रसाद नौटियाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि विराट-अनुष्का की यह तस्वीर पुरानी है और एडिटेड है। हमने तस्वीर को नैनीताल में दैनिक जागरण के इंचार्ज किशोर जोशी के साथ भी शेयर किया। उन्होंने तस्वीर को एडिटेड बताया है और कहा, यह दोनों साल 2023 में कैंची धाम आये थे। हाल में विराट-अनुष्का यहां नहीं आये हैं। अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज के 43.6K मेंबर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वायरल तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर जनवरी 2023 की है, जब दोनों ऋषिकेश स्थित आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे और उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया था। जिसे कुछ यूजर्स गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे कैंची धाम नीम करोली महाराज का लिया आशीर्वाद - Claimed By : फेसबुक पेज - Neem Karoli Baba - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software