About: http://data.cimple.eu/claim-review/2b69db87c41eb83bba3945dce4a0d98a2844f75c053808d4ed8ba25c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check क्या मौजूदा किसान आंदोलन में लगाए गए ‘भारत माता चोर है’ के नारे? सोशल मीडिया में वायरल हुई वर्षो पुरानी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 51 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में सिख समुदाय के लोगों को “गली गली में शोर है, भारत माता चोर है” का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर की जा रही है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि ‘इस वीडियो को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि किसान आंदोलन और खालिस्तान मूवमेंट में क्या कनेक्शन है और ये आंदोलन कहां से संचालित हो रहा है।’ वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है। देखा जा सकता है कि इस वीडियो को ट्विटर पर अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। देखा जा सकता है कि इस वीडियो को फेसबुक पर भी कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। https://www.facebook.com/plugins/video.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2F1641349036111820%2Fvideos%2F2095251074054945%2F&show_text=0&width=560 Fact Checking/Verification सिख समुदाय के लोगों की वायरल हो रही वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। InVID की मदद से मिले कीफ्रेम्स को Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें कुछ परिणाम मिले। फेसबुक पर Rohit Sardana Fans Club नामक पेज पर 11 जुलाई, 2018 को अपलोड की एक वीडियो मिली। यह वीडियो और वायरल वीडियो दिखने में एक जैसी है। https://www.facebook.com/1641349036111820/videos/2095251074054945 Google KeywordsSearch की मदद से खोजने पर हमें The Mirror of India नामक चैनल पर 24 जून, 2018 को अपलोड की गई एक वीडियो मिली। दोनों ही वीडियो दिखने में एक जैसी हैं। अधिक खोजने पर हमें स्वर्णिम हिन्द नामक चैनल पर 22 नवंबर, 2016 को अपलोड की गई एक वीडियो मिली। इस वीडियो में सिख समुदाय के लोगों को “गली गली में शोर है, भारत माता चोर है” का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है। इन सभी वीडियोज को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में नज़र आ रहे किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया हुआ है। इससे साबित होता है कि यह वीडियो हाल फिलहाल में चल रहे किसान विरोध प्रदर्शन की नहीं है। YouTube वीडियो के माध्यम से हमें पता लगा कि यह वीडियो कनाडा का है। नीचे दोनों तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वायरल वीडियो और वर्षों पुरानी वीडियो में कई समानताएं हैं। Conclusion सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही वीडियो का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि वर्षों पुरानी वीडियो को मौजूदा किसान प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो लगभग चार साल पुरानी है। पड़ताल के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो को कनाडा का बताया गया है। Result: False Our Sources Facebook https://www.facebook.com/1641349036111820/videos/2095251074054945 YouTube https://www.youtube.com/watch?v=A4Ego1HqjOM&feature=youtu.be YouTube https://www.youtube.com/watch?v=A4Ego1HqjOM&feature=youtu.be किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software