About: http://data.cimple.eu/claim-review/2c5f1449df0a3d1a3a65567fafe3e6bacc929fa1268b16190baff2e8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पाकिस्तान के स्वात में लगे ट्रैफिक जाम की तस्वीर हिमाचल प्रदेश के नाम से वायरल - By: Abhishek Parashar - Published: Jul 26, 2021 at 03:20 PM - Updated: Jul 26, 2021 at 06:48 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए भूस्खलन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गाड़ियों की लंबी कतार को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रैफिक जाम हिमाचल प्रदेश में लगा हुआ है। वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। पाकिस्तान के वीडियो को भारत के हिमाचल प्रदेश में लगे ट्रैफिक जाम का बताकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक पेज ‘AggBani’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है, जिसमें किसी पहाड़ी इलाके में लंबे ट्रैफिक जाम को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से हिमाचल जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। पड़ताल किए जाने तक इस वीडियो को करीब छह हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और अन्य यूजर्स इसे हिमाचल का मानते हुए शेयर कर रहे हैं। एक अन्य फेसबुक यूजर ‘ਝੂਠਾ ਸੇਠ’ ने भी इस वीडियो (आर्काइव लिंक) समान दावे के साथ अपनी प्रोफाइल से शेयर किया है। पड़ताल गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 26 जुलाई को हुए भूस्खलन के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों से हिमाचल नहीं जाने की सलाह दी गई है। किन्नौर में हुए भूस्खलन में 9 सैलानियों की मौत और तीन के घायल होने की सूचना है। वायरल हो रहे वीडियो के साथ किए गए दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए हमने न्यूज सर्च की मदद ली। वीडियो में दिख रहा ट्रैफिक जाम काफी लंबा है और ऐसा होना इसके खबर होने की गारंटी है। लेकन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। सर्च में हमें 14 जून 2021 को एनडीटीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया एक न्यूज बुलेटिन मिला, जिसमें लंबे ट्रैफिक जाम को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की तरफ से राज्य में प्रवेश के लिए COVID-19 आरटी पीसीआर निगेटिव जांच की जरूरत खत्म किए जाने के पर्यटकों के हुजूम की वजह से पहाड़ी में लंबा जाम लग गया। हालांकि, यह वीडियो वायरल वीडियो से बिल्कुल अलग है। इनविड टूल की मदद से हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च में हमें इस वीडियो का स्क्रीन शॉट पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल dailytimes.com.pk पर प्रकाशित रिपोर्ट में लगा मिला। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैफिक जाम की तस्वीर स्वात प्रांत की है, जहां ईद के पांचवें दिन भी पर्यटकों के आवक जारी रहने से लंबे जाम की स्थिति पैदा हो गई। पाकिस्तान के लाहौर शहर में रहने वाले ट्विटर यूजर ‘Sheharyar Goraya’ ने भी इस वीडियो को अपनी प्रोफाइल से 25 जुलाई को साझा करते हुए इसे बालाकोट का बताया है। न्यूज सर्च में हमें एक और पाकिस्तानी thenews.com.pk वेबसाइट 25 जुलाई 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में इस जाम के बारे में जानकारी मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वात के कलाम घाटी में शुक्रवार और शनिवार (23 और 24 जुलाई को) लंबे जाम की वजह से पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्विटर यूजर ‘Sheharyar Goraya’ ने भी अपनी प्रोफाइल से इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे 24 जुलाई का बताया है। dailytimes.com.pk और thenews.com.pk दोनों की रिपोर्ट में इस जाम को लेकर कलाम घाटी का जिक्र किया गया है, जिससे यह पुष्टि होती है कि वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान के स्वात इलाके में लगे लंबे ट्रैफिक जाम का है और इसी वीडियो को भारत के हिमाचल प्रदेश का बताकर वायरल किया जा रहा है। हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के हिमाचल प्रदेश के मंडी के संवाददाता हंसराज सैनी ने भी वायरल वीडियो के हिमाचल प्रदेश से जुड़े होने के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश में इस तरह का जाम हाल के दिनों में नहीं लगा।’ वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले पेज को फेसबुक पर तीन लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: पाकिस्तान के स्वात में ईद के बाद लगे लंबे ट्रैफिक जाम के वीडियो को भारत के हिमाचल प्रदेश का बताकर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : हिमाचल प्रदेश में लगा लंबा ट्रैफिक जाम - Claimed By : FB User-AggBani - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software