About: http://data.cimple.eu/claim-review/2d0385fad2b05d9d90b65dae1b214ecf7ebf2d4820a16fe2c44e6595     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check पूरी दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते कई लोगों के रोजगार ठप हो गए हैं। ऐसे में व्हाट्सएप पर दावा किया जा रहा है कि बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए सरकार भारत के बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार देगी। अगर आपके पास भी स्मार्ट फोन है तो आप भी इस योजना से घर बैठे 2 से 3 घंटे काम करके प्रतिदिन 1000 से 2000 रूपए तक कमा सकते हो। नोट:- आप भी नीचे लिंक पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन आवेदन दीजिए। भर्ती केवल 15 अक्टूबर तक ही होगी इसलिए जल्दी करें। वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है। व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू किया। Google Keywords Search की मदद से खोजने पर हमें वायरल दावे से संबंधित कोई परिणाम नहीं मिला। वायरल दावे का सच जानने के लिए India.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें ‘महात्मा गांधी बेरोजगार योजना’ से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली। अब हमने कुछ अलग-अलग कीवर्ड्स की मदद से यह खोजने की कोशिश शुरू की, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी बेरोज़गार योजना शुरू की है या नहीं? पड़ताल के दौरान हमने पाया कि इस तरह की कोई योजना पीएम मोदी द्वारा शुरू नहीं की गई है। अधिक खोजने पर हमने पाया कि पीएम मोदी ने बेरोजगार लोगों के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर पर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न बैंकों के माध्यम से धन उपलब्ध कराती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा शुरू किए जाने वाले रोज़गार की लागत कुल 2 लाख रूपए होनी चाहिए। ट्विटर खंगालने पर हमें PIB Fact Check द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। इसके मुतबाकि ‘महात्मा गांधी बेरोज़गार योजना’ को लेकर किया जा रहा दावा फर्ज़ी है। केंद्र सरकार ने इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे दावे का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि ‘महात्मा गांधी बेरोज़गार योजना’ को लेकर किया जा रहा दावा फर्ज़ी है। पड़ताल में हमने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस तरह की कोई योजना शुरू नहीं की गई है। India.gov.in https://www.india.gov.in/hi/ Jagran Josh https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/list-of-all-ipl-winner-teams-1527686257-1?itm_source=Oneplus3&itm_medium=CRE&itm_campaign=1 Paisa Bazaar https://www.paisabazaar.com/hindi/business-loan/pradhan-mantri-rozgar-yojana-pmry/ Twitter https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1312418359397421061 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in Neha Verma September 11, 2021 Saurabh Pandey March 25, 2021 Neha Verma September 11, 2020
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software