About: http://data.cimple.eu/claim-review/2ee78a58694730fd69fe4c368b527e40b8dbf3f6906d72833b69cb16     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट करके गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 18, 2022 at 11:14 AM - Updated: Nov 18, 2022 at 11:19 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने आबकारी अमले पर भड़कते हुए कहा कि इतनी दारू फैला दो कि लोग पिएं और पड़े रहें। विश्वास न्यूज ने पोस्ट की जांच की और पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। शिवराज सिंह चौहान उस समय मुख्यमंत्री नहीं थे, ना ही राज्य में उस समय उनकी पार्टी की सरकार थी। असल में वे उस समय की सरकार की आबकारी नीति की निंदा करते हुए यह बात कह रहे थे। क्या हो रहा है वायरल विश्वास न्यूज़ को अपने चैटबॉट नंबर +91 95992 99372 पर एक वीडियो चेक करने के लिए मिला। शेयर किए गए इस वीडियो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कथित तौर पर कह रहे हैं, “इतनी दारू फैला दो कि लोग पिएं और पड़े रहें।” वीडियो के ऊपर लिखा है, “यह है मध्यप्रदेश का CM जो लोगो को दारू पीलाकर बेवड़ा बनाने लगा है। आबकारी अमले पर भड़के शिवराज और कहा दारू इतनी फैला दो कि पीये और पड़े रहे।” फेसबुक पर भी वीडियो शेयर किया जा रहा है। पड़ताल इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल पर सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो शिवराज सिंह चौहान के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर 12 जनवरी 2020 को अपलोडेड मिला। उस समय वे राज्य के मुख्यमंत्री नहीं थे। 2 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो में आखिरी में शिवराज सिंह चौहान को यह बोलते हुए सुना जा सकता है। पूरा वीडियो सुनने पर पता चलता है कि वे सरकार की आबकारी नीति की निंदा करते हुए यह बात कह रहे थे। इस विषय में हमें OfficeofSSC नाम के ट्विटर हैंडल पर 14 जून 2020 को किया गया एक ट्वीट मिला। इसमें लिखा था, “कांग्रेस के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए फेक वीडियो जो भी ट्वीट और वॉट्सऐप पर शेयर कर रहा है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। यह ओरिजिनल वीडियो है। मध्य प्रदेश में ओछी राजनीति की कोई जगह नहीं!” हमने इस विषय में मध्य प्रदेश में दैनिक जागरण के पत्रकार हेमंत कुमार से संपर्क साधा। उन्होंने बताया, “वीडियो पुराना है और एडिटेड है। उस समय शिवराज सिंह चौहान राज्य के मुख्यमंत्री नहीं थे। असल में वे सरकार की आबकारी नीति की निंदा करते हुए यह बात कह रहे थे।” अंत में हमने फेसबुक पेज कट्टर कांग्रेसी विचारक की जांच की। इस पेज को 762 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट करके गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : दारू इतनी फैला दो प्रदेश में कि लोग पिएं और पड़े रहें:- शिवराज चौहान(CM मध्य पदेश) - Claimed By : Facebook User Adv Abohar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software