About: http://data.cimple.eu/claim-review/30b3ea91143a3b403bd9e72f22baef82e9b5405c542537a30db8f228     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जयपुर में सड़क पर अजगर दिखने का वायरल दावा फर्जी है विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि जयपुर हाईवे पर अजगर दिखने के नाम से वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि एडिट कर बनाया गया है। जिसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है - By: Jyoti Kumari - Published: Sep 13, 2024 at 05:46 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर एक बड़े से अजगर को जाते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को असली बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर का है, जहां बारिश के बाद अजगर दिखा। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है। यह एडिटेड वीडियो है, जिसे असली दृश्य बताकर फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। वायरल वीडियो असली नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Seema bai ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, “बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर आया अजगर ,,,,,,,,,,,,” वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है : बारिश के बाद हाईवे पर आया अजगर जयपुर घटना। वीडियो के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर ऐसा कुछ हुआ होता, तो इससे जुड़ी जानकारी जरूर होती। जांच को आगे बढ़ाते हमने वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें सड़क पर जा रहे लोगों की कोई प्रतिक्रिया नहीं है और अजगर भी असली नहीं लग रहा है। जिससे इसके असली नहीं होने का संदेह पैदा होता है। इस बारे में हमने वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से बात की। उनका कहना है, यह ग्राफ़िक का इस्तेमाल कर बनाया गया है। वीडियो असली नहीं है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, राजस्थान के वरिष्ठ संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल दावा गलत है। विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर वीएफएक्स ग्राफ़िक्स और एडिटेड वीडियो से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट को पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। पता चला कि यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि जयपुर हाईवे पर अजगर दिखने के नाम से वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि एडिट कर बनाया गया है। जिसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है - Claim Review : बारिश के बाद हाईवे पर आया अजगर जयपुर घटना। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Seema bai - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software