About: http://data.cimple.eu/claim-review/30eaa8a7c8366a077e6006800ea58e90df2bf7263f6106c6c84869f8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: वीडियो में गाना गाती दिख रही गायिका किशोर कुमार की पोती नहीं है विश्वास न्यूज की जांच में किशोर कुमार की पोती के नाम से वायरल वीडियो फर्जी निकला। वायरल वीडियो में गाना गा रही लड़की अनन्या सबनीस है, वह किशोर कुमार की पोती नहीं है। वीडियो झूठे दावों के साथ वायरल हो रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jun 16, 2023 at 04:55 PM - Updated: Jun 16, 2023 at 05:07 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर ‘दीवाना हुआ बादल’ गाना गाते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गाना गाने वाली लड़की किशोर कुमार की पोती और अमित कुमार की बेटी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला। जांच के बाद पता चला कि वायरल वीडियो में गाना गा रही लड़की किशोर कुमार की पोती नहीं है, बल्कि मुंबई की रहने वाली सिंगर अनन्या सबनीस है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर‘मोहनदास के पी’ ने 15 जून को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “किशोर कुमार की पोती… अमित कुमार की बेटी… जरुर सुनिए…. DNA का असर देखिए। Muktika Ganguly is a rising star – Kishor Kumar’s grand daughter” इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें पता चला कि यह वीडियो काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। सर्च के दौरान हमें वीडियो अनन्या सबनीस के यूट्यूब चैनल पर 18 सितंबर 2020 को अपलोड मिला। यहां वीडियो में दिख रही गायिका का नाम अनन्या सबनीस बताया गया है। सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो बीजेपी प्रवक्ता डॉ राजेंद्र कुमार पराशर के फेसबुक पेज पर भी शेयर किया हुआ मिला। 13 सितंबर 2020 को शेयर किए गए वीडियो में गायिका का नाम अनन्या सबनीस बताया गया है। हमने अनन्या सबनीस के सोशल मीडिया हैंडल को भी खंगाला। यहां बायो में लिखा हुआ है कि वो मुंबई कांदिवली की रहने वाली पेशेवर गायिका हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार की बेटियों के बारे में सर्च किया। सर्च के दौरान हमें पता चला अमित कुमार की वृंदा और मुक्तिका दो बेटियां हैं। ये दोनों सिंगर हैं और वृंदा गांगुली टैरो कार्ड रीडर भी हैं। अमित कुमार ने अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज से 3 मई 2019 को वृंदा गांगुली के साथ एक वीडियो शेयर किया था और बेटी मुक्तिका गांगुली के साथ अपने पहले एल्बम “बाबा मेरे” से जुड़ी एक पोस्ट 9 मई 2023 को शेयर की है। नीचे दिए कोलाज में आप देख सकते हैं कि वायरल वीडियो अमित कुमार की बेटी मुक्तिका गांगुली की नहीं है। पहले भी ये वीडियो समान दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय विश्वास न्यूज ने वीडियो की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। आप उस फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने अनन्या सबनीस के साथ मेल के जरिए संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, ” यह वीडियो 3 साल से वायरल हो रहा है। मैं मुंबई की गायिका हूं और स्टेज शो में परफॉर्म करती हूं। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि उनका किशोर कुमार से कोई संबंध नहीं है। वायरल दावा गलत है।” पड़ताल के अंत में हमने इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि यूजर कोच्चि का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर के 5 हजार फ्रेंड्स हैं। यूजर को 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में किशोर कुमार की पोती के नाम से वायरल वीडियो फर्जी निकला। वायरल वीडियो में गाना गा रही लड़की अनन्या सबनीस है, वह किशोर कुमार की पोती नहीं है। वीडियो झूठे दावों के साथ वायरल हो रहा है। - Claim Review : वायरल वीडियो किशोर कुमार की पोती का है। - Claimed By : मोहनदास के पी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software