About: http://data.cimple.eu/claim-review/3252c9f6c75f14654441ea930a1fb7a8f0ff4811bf6ed074af23d61d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • राहुल गांधी पर किताब पढ़ते हुए स्मृति ईरानी की एडिटेड तस्वीर वायरल बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है. असल तस्वीर में राहुल गांधी के स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो है. सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक तस्वीर वायरल है जिसमें वह एक किताब पढ़ती हुई दिख रहीं हैं. किताब के कवर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर है एवं किताब का नाम 'डे टु डे शेड्यूल ऑफ़ राहुल गांधी 2022-23' लिखा दिख रहा है. कांग्रेस समर्थकों सहित तमाम सोशल मीडिया यूज़र्स इसे व्यंग और तंज करते हुए शेयर कर रहे हैं. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है. असल तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी हैं एवं किताब का नाम 'मोदी @20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' दिख रहा है. ट्विटर पर एनएसयूआई (NSUI) से राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा,'कर्म बड़ा होता है दुश्मन भी उस शख्सियत को पढ़ने लगते हैं !' एक अन्य यूज़र के द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर को यहाँ देखा जा सकता है. फ़ैक्ट चेक बूम ने सबसे पहले तस्वीर में दिख रही किताब को सर्च किया लेकिन इस नाम की कोई किताब हमें नहीं मिली. इससे हमें तस्वीर के फ़ेक होने का अंदेशा हुआ. इसके बाद हमनें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले. ट्विटर पर 18 सितंबर 2022 को वायरल तस्वीर के हू-ब-हू तस्वीर ट्वीट की हुई मिली बस किताब का नाम और उसपर छपी फोटो अलग थी. इस तस्वीर में पीएम मोदी की फोटो एवं किताब का नाम 'मोदी @20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी' (Modi20@ : dreams meet delivery) है. और अधिक पुख्ता करने के लिए हमने तस्वीर में दिख रही किताब सर्च की तो अमेज़न पर किताब मिली. किताब प्रकाशित होने की तारीख 22 अप्रैल 2022 है. किताब को सुधा मूर्ति, अमीश त्रिपाठी, अरविन्द पनगढ़िया सहित कई लोगों ने लिखा है. मोरबी हादसा: गुजरात मंत्री की फ़ोटो ओरेवा ग्रुप के मालिक के रूप में वायरल
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software