About: http://data.cimple.eu/claim-review/35de5a249cddfe2987b779c271f9c91d5af817081d5012f7cc7da390     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: भारत-पाक युद्ध से मुस्लिम रेजिमेंट का पीछे हट जाने के दावे वाला फर्जी पोस्ट फिर हुआ वायरल भारत पाक युद्ध के समय मुस्लिम रेजिमेंट ने लड़ने से मना कर दिया था, ऐसा दावा करने वाली पोस्ट फर्जी है। - By: Amanpreet Kaur - Published: Sep 19, 2020 at 01:53 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फिर से वायरल हो रही है, जिसके जरिए यह दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय मुस्लिम रेजिमेंट ने लड़ने से मना कर दिया था। विश्वास न्यूज पहले भी इस दावे की पड़ताल कर चुका है। विश्वास न्यूज ने पाया था कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा फर्जी है। असल में भारतीय सेना में कभी मुस्लिम रेजिमेंट थी ही नहीं। क्या है वायरल पोस्ट में? ट्विटर पर वायरल इस पोस्ट को डी के दुबे नामक यूजर ने साझा किया था। पोस्ट में लिखा गया है: मुस्लिम रेजिमेंट जिसने भारत पाक युद्ध के समय लड़ने से मना कर दिया था…क्या आपको लगता है ये IAS और IPS बनकर देश सेवा कर सकते हैं?? पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर रेजिमेंट्स के बारे में जानकारी हासिल की। हमें वेबसाइट पर मुस्लिम रेजिमेंट नाम से कोई रेजिमेंट का रिकॉर्ड नहीं मिला। हमने इंटरनेट पर मुस्लिम रेजिमेंट कीवर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें टाइम्स ऑफ इंडिया में 30 नवंबर 2017 को प्रकाशित भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का लिखा एक आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल में जनरल ने इस बात का खुलासा किया है कि भारतीय सेना में कभी मुस्लिम रेजिमेंट नाम का कोई रेजिमेंट नहीं था, खासकर 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध के समय तो बिल्कुल नहीं था। यह पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) का चलाया जा रहा दुष्प्रचार है। हमें इंडियन एक्सप्रेस में जुलाई 2020 में प्रकाशित हुआ आर्टिकल भी मिला, जिससे पाकिस्तानी ISPR की ओर से चलाए जा रहे इस इन्फो वॉर के दावे की पुष्टि होती है। इस आर्टिकल में ISPR के हजारों युवाओं को भर्ती करने की बात कही गई है, जिनका काम सोशल मीडिया पर भारत विरोधी कंटेंट अपलोड करना है। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है। ट्विटर पर यह पोस्ट “डी के दुबे” नामक यूजर ने साझा की थी। जब हमने इस यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया तो पाया कि यूजर ने यह अकाउंट इसी साल फरवरी में बनाया है और उसके 4266 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: भारत पाक युद्ध के समय मुस्लिम रेजिमेंट ने लड़ने से मना कर दिया था, ऐसा दावा करने वाली पोस्ट फर्जी है। - Claim Review : मुस्लिम रेजिमेंट ने भारत पाक युद्ध में लड़ने से मना कर दिया था। - Claimed By : Twitter user: डी के दुबे - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software